Bangladesh Plane Crash के वीडियो आए सामने, स्कूल की इमारत से टकराया विमान

बांग्लादेश के ढाका स्थित उत्तरा इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ, जब वायु सेना का F7 BGI प्रशिक्षण विमान माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज की इमारत से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे के समय स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Bangladesh Plane Crash

बांग्लादेश में क्रैश हुआ विमान

विज्ञापन

बांग्लादेश में वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान क्रैश हो गया। विमान कॉलेज के कैंपस में गिरा, जहां बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाकर वहां से भागने लगे। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि क्रैश होने के बाद भयंकर आग लग गई और लोग वहां से भागते दिखाई दे रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बांग्लादेश वायु सेना का F7 BGI प्रशिक्षण विमान ढाका के उत्तरी उत्तरा इलाके में एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज में उस वक्त बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे। सेना की तरफ से इस दुर्घटना की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं। हालांकि, मामले को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisment

यहां देखें वीडियो

द डेली स्टार के मुताबिक, विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी और लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के निदेशक मोहम्मद नसीरुद्दीन के अनुसार, 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के वक्त कॉलेज में मौजूद सादमान रुहसिन ने बताया कि विमान स्कूल की इमारत से टकरा गया था, जिससे हादसा और भयंकर हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सेना के जवान घायल छात्रों को अपनी बाहों में उठाकर रिक्शा और अन्य वाहनों में ले गए। विमान तीन मंजिला स्कूल इमारत से टकरा गया, जिससे कई छात्र फंस गए थे।

विज्ञापन

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर बाद सेना के जवान वहां पहुंच गए और फंसे लोगों को निकालना शुरू कर दिया। बताया गया कि कई छात्र जल गए थे और एक टीचर भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ