पड़ोसी देश बांग्लादेश में बड़ा हादसा हो गया है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई। अब तक 23 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बस में 50 यात्री सवार थे। पुलिस ने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जो गोपालगंज से ढाका जा रही थी। यह हादसा गुरुवार सुबह हुआ जब बस घाट पर फिसल गई और नदी में गिर गई।

बांग्लादेश के राजबारी में दौलतदिया फेरी घाट (पोंटून 3) पर कल शाम लगभग 5:15 बजे स्थानीय समयानुसार सौहार्दो परिबहन की एक बस पद्मा नदी पर फेरी में सवार होते समय अनियंत्रित हो गई। एक छोटी सहायक फेरी पोंटून से टकरा गई, जिससे बस पानी में गिर गई और लगभग 30 फीट गहरे पानी में डूब गई।

---विज्ञापन---

पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार शाम को टर्मिनल नंबर 3 के सामने हुआ। बस राजबाड़ी से ढाका जाने के लिए निकली थी। बस एक फेरी पर सवार थी। नियंत्रण खोकर बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना लोगों ने मोबाइल में भी रिकॉर्ड हो गई।

---विज्ञापन---

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस का चालक तेज रफ़्तार और गीली सड़क के कारण घाट पर नियंत्रण खो बैठा और बस रोकने की कोशिश के बावजूद पानी में गिर गईं।