Bangkok Floods: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और कई इलाकों में गाड़ियां पानी में तैरती नजर आ रही हैं. हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि रिहायशी इलाकों और मुख्य सड़कों पर पानी के साथ जहरीले सांप तक बहकर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है.
बैंकॉक फ्लड कंट्रोल सेंटर के अनुसार, सप्ताहांत में हुई भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में 3 लाख 29 हजार से ज्यादा परिवार आए हैं. डिप्टी गवर्नर तविदा कामोलवेज ने बताया कि शहर के करीब 7 लाख नागरिक इस जलभराव से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. निचले इलाकों में पानी लोगों के घरों के अंदर तक भर गया है, जिससे रोजमर्रा का कामकाज ठप पड़ गया है.
यह भी पढ़ें : धीरे-धीरे डूब रही हैं ये सिटी, बैंकॉक-शंघाई समेत कई शहरों पर मंडरा रहा खतरा
एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, सेना की ली गई मदद
बाढ़ और बारिश का बुरा असर बैंकॉक के हवाई अड्डों पर भी पड़ा है. बैगेज ट्रॉली खराब होने और टर्मिनल में पानी भरने के कारण उड़ानों में देरी हो रही है. यात्रियों के सामान का अंबार लग गया, जिसके बाद थाई एयरवेज को सहायता के लिए अपने ऑफिस स्टाफ, प्रबंधकों और यहां तक कि सेना की मदद बुलानी पड़ी. जिन यात्रियों का सामान फंसा हुआ है, उन्हें बाद में घर या होटल तक पहुंचाने का भरोसा दिया गया है.
सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित
हालात की गंभीरता को देखते हुए थाईलैंड सरकार ने सोमवार और मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालयों में विशेष अवकाश घोषित कर दिया है. इसके अलावा निजी कंपनियों, बैंकों और अन्य संस्थानों को कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर काम का फैसला लेने की छूट दी गई है. मौसम विभाग ने देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में आगे भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों को नदियों के किनारे और निचले इलाकों से सतर्क रहने तथा संभावित लैंडस्लाइड और अचानक आने वाली बाढ़ से बचने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें : क्या सच में डूबने की कगार पर हैं दुनिया के ये 5 बड़े शहर? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
6 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
9 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
10 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines