भारत के टुकड़े-टुकड़े का सपना देखना वाले पाकिस्तान की अब खुद टुकड़े होने की नौबत आ गई है. 1971 में जब पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक नया देश बना तो किसी को नहीं मालूम था कि ये तो पाकिस्तान के टूट की बस शुरुआत है. अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही पाकिस्तान से अलग होकर बलूचिस्तान भी एक नया देश बनकर उभरेगा. बलूचिस्तान ने तो पाकिस्तान से आजाद होने का ऐलान भी कर दिया और स्वतंत्रता दिवस की तारीख भी बता दी. इतना ही नहीं, बलूचिस्तान के संविधान को हिंदी में भी लिखा गया है और इसमें हिंदुओं के लिए भी स्पेशल अधिकार दर्ज किए गए हैं.
किस तारीख को स्वतंत्रता दिवस मनाएगा बलूचिस्तान?
इतना ही नहीं, बलूचिस्तान के नेताओं ने दुनिया के अन्य देशों से समर्थन मांगा और उन्हें एक अलग देश के तौर पर मान्यता देने की अपील की. रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान किया है, उन्होंने बलूच लोगों से इस दिन आजादी का जश्न मनाने की भी अपील की. बलूच नेताओं का दावा है कि पाकिस्तान ने दशकों से बलूचिस्तान के नागरिकों को अधिकारों से वंचित रखा है. साथ ही बलूचिस्तान को अंदर से ही नहीं, बल्कि बाहर से भी क्षेत्र पर बुरा असर डाला है.
यह भी पढ़ें: Internet Usage in Iran: रोज कितनी देर इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं ईरान के लोग? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
पाकिस्तान की नीतियों ने बहाया मासूमों का खून
बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान करते हुए बलूच लिबरेशन नेता मीर यार बलोच ने कहा कि 11 अगस्त को पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि देश से बाहर भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. लोग अपने घरों पर बलूचिस्तान का झंडा फहराएंगे और आस-पास की दुकानों, बाजार और पब्लिक प्लेस पर भी रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का झंडा लगाया जाएगा. मीर यार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का भी जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने न सिर्फ कश्मीर में खून बहाया बल्कि बलूचिस्तान में भी कत्लेआम किया. पाकिस्तान की नीतियों ने सिर्फ मासूमों का खून बहाया है.
स्वतंत्रता दिवस के लिए 11 अगस्त की तारीख ही क्यों?
रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का दावा है कि भारत और पाकिस्तान की आजादी से पहले ही 11 अगस्त 1947 को बलूचिस्तान को एक आजाद मुल्क घोषित किया गया था. इतना ही नहीं, रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का ये भी कहना है कि इस खबर को ऑल इंडिया रेडियो और न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा भी प्रकाशित किया गया था. यही वजह है कि बलूचिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 11 अगस्त को मनाता आ रहा है और आगे भी मनाता रहेगा. वहीं, भारत से अलग होने के बाद पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है.
यह भी पढ़ें: ‘समझौता करो या सरेंडर’, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी वार्निंग, वार्ता से इनकार पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
4 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
5 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
8 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
9 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
12 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
20 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines