2026, 2029, 2031...एलन मस्क की X पोस्ट वायरल! क्या हैं टेस्ला-स्पेसएक्स CEO के नए प्रोजेक्ट?

सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन लॉन्च हुआ। इसके साथ ही एलन मस्क ने अगले 6 साल के लिए अपनी प्लानिंग भी दुनिया को बता दी। एलन मस्क ने एक पोस्ट लिखकर 2 बड़े ऐलान किए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मस्क की प्लानिंग क्या है?

Elon Musk

Elon Musk

Elon Musk News: सोशल नेटवर्किंग साइट X के फाउंडर, टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क की एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है। यह पोस्ट उन्होंने बीते दिन अपनी एक पुरानी पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखी। नई पोस्ट में एलन मस्क ने भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने अपनी अगले 6 साल के लिए प्रोजेक्टों की प्लानिंग बताई। एलन मस्क ने पोस्ट में साल 2026 के आखिर तक टेस्ला कंपनी के ऑप्टिमस मिशन की घोषणा की। स्पेसएक्स स्टारशिप के मंगल मिशन का ऐलान भी किया। उन्होंने साल 2029 के अंत तक मंगल ग्रह पर इंसानों की लैंडिंग की उम्मीद जताई।

विज्ञापन

एलन मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स ऑप्टिमस के साथ स्टारशिप को मंगल ग्रह पर भेजने की योजना बना रहा है। संभावित मानव मिशन साल 2029 से साल 2031 के बीच पूरा करने की प्लानिंग है। स्पेसएक्स का स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट 2026 के अंत में मंगल ग्रह के लिए रवाना होगा। यह टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑप्टिमस को मंगल ग्रह पर ले जाएगा। बिना चालक वाले मिशन मंगल की अगर लैंडिंग सफलतापूर्वक अच्छी तरह से होती हैं तो साल 2029 तक ह्यूमन लैंडिंग शुरू हो सकती है। साल 2031 तक इस मिशन के पूरा होने की संभावना है। इस तरह मस्क ने दुनिया को अपने भविष्य की तस्वीर दिखाई।

विज्ञापन

रोबोट और अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में बताया

हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने बताया कि स्पेसएक्स का स्टारशिप और हेवी बूस्टर 2026 तक मंगल ग्रह के लिए लॉन्च हो सकता है। इस मिशन पर एक रोबोट जाएगा। अगर यह मिशन सक्सेसफुल हुआ तो साल 2029 तक मंगल ग्रह पर ह्यूमन मिशन भेजेंगे। यह मिशन पूरा हुआ तो बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इस मिशन के साल 2031 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह दुनियाभर में देखा जाने वाला वह सपना है, जिसके सबसे पहले अमेरिका पूरा करेगा।

विज्ञापन

एलन मस्क ने बताया कि स्टारशिप के साथ भेजने के लिए टेस्ला के ह्यूमनाइड रोबोट आप्टिमस इस साल के आखिर तक तैयार कर लिया जाएगा। ह्यूमन लैंडिंग के 4 अंतरिक्ष यात्री ट्रेनिंग ले रहे हैं। स्टारशिप का 30 फीट चौड़ा और 397 फीट ऊंचा विशालकाय रॉकेट काफी पॉवरफुल है। इस स्टारशिप रॉकेट में सुपर हैवी बूस्टर इससे भी ज्यादा शक्तिशाली है। स्पेसएक्स की योजना मंगल पर मानव बस्ती बसाने और करीब 10 लाख लोगों को मंगल ग्रह पर बसाने की योजना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ