172 पैसेंजर्स को लेकर जा रहे विमान में लगी आग, अमेरिका में टला बड़ा हादसा

अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एयरपोर्ट पर खड़ा अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में अचानक आग लग गई। विमान में 178 लोग सवार थे।

America Denver Airport Fire

America Denver Airport Fire: अमेरिकन एयरलाइन के एक विमान में अचानक आग लग गई। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगा। विमान से उठता धुआं देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। यह हादसा गुरुवार की शाम का है, जब डेनवर एयरपोर्ट के गेट नंबर C38 पर खड़ा अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में अचानक धुआं उठने लगा।

विज्ञापन

यात्रियों में मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना गुरुवार की शाम 6:15 बजे की है। विमान में 172 यात्री सवार थे। इसके अलावा प्लेन में 6 क्रू मेंबर्स भी थे। प्लेन ने एयरपोर्ट पर तुरंत ही लैंडिंग की थी, तभी पार्किंग में खड़े होते ही विमान से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं इतना भयंकर था कि इसे देखकर न सिर्फ विमान में बैठे यात्रियों बल्कि एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इंजन में लगी थी आग

जानकारी मिलते ही सभी पैसेंजर्स को प्लेन से उतार कर सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया। प्लेन में मौजूद सभी क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ से काम लिया और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं प्लेन की आग पर भी काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ