Baby died during breastfeeding: मां का दूध पीते हुए एक दिन की बच्ची की मौत हो गई है। दूधमुंही बच्ची की मौत से डॉक्टर हैरान हैं, जांच की गई तो बच्ची की मौत के चौंकाने वाली वजह सामने आई हैं। प्राथमिक जांच में पता चला कि दूध पीते हुए बच्ची की सांस रुक गई, उसकी सांस की नली में दूध भर गया था।
दरअसल, बच्ची को दूध पिलाते हुए उसकी मां सो गई थी और इस दौरान बच्ची जल्दबाजी में एक करवट में लेटी हुई ज्यादा दूध पी गई। यह पूरा मामला इंग्लैंड का है। एक दिन पहले ही बच्ची का यहां के लीड्स अस्पताल में जन्म हुआ था। जन्म के बाद बच्ची हेल्दी थी, जिसके बाद मां-बेटी को घर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: क्या होती है ‘Butterfly Skin’ की बीमारी? बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा, जानें लक्षण और बचाव
दूध पिलाते हुए बच्ची की मां सो गई थी
बच्ची के जन्म और दवाओं के चलते महिला काफी थकी हुई थी। जैसे ही वह बच्ची को दूध पिलाने लगी उसकी आंख लग गई। कुछ मिनट बाद वह उठी तो बच्ची की दिल की धड़कन रुकी हुई थी और वह कुछ हरकत नहीं कर रही थी। तुंरत बच्ची को समीप के अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चों को दूध पिलाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को दूध पिलाते हुए मां अपने बालों को बांधकर रखें। इससे दूध पीते समय बच्चे के मुंह में बाल नहीं जाते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों को लेटकर दूध पिलाने से उनके दम घुटने का खतरा रहता है। ऐसे स्थिति में उनका शरीर नीला पड़ने और फिर मौत तक हो सकती है।
बच्चों को हमेशा बैठकर दूध पिलाएं
डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों को हमेशा बैठकर दूध पिलाएं। मां दोनों पैर मोड़कर पालती मारकर बैठ सकती हैं, सुविधा अनुसार पैरों पर तकिया लगा सकती हैं। इससे बच्चे को आराम मिलता है, इसके अलावा बच्चे को दूध पिलाने से पहले मां अपनी ब्रेस्ट साफ करें। महिलाएं ब्रेस्ट पैड्स का यूज कर सकती हैं और ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करें।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
2 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
3 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
7 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
11 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
18 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines