UGC NET Dec 2024: एग्जाम शेड्यूल, एडमिट कार्ड और जरूरी गाइडलाइंस

UGC NET December 2024: कल यानी 3 जनवरी, 2025 से NET 2024 की दिसंबर परीक्षा शुरू होगी। ये परीक्षाएं 3 से 16 जनवरी के बीच 85 सब्जेक्ट के लिए कंडक्ट की जाएंगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

UGC-NET-2024

UGC NET 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

बता दें कि ये परीक्षाएं 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी, 2025 को ली जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट  NTA वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट को कार्ड पर दिए गए डिटेल के हिसाब से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। आपको एडमिट कार्ड पर आपकी परीक्षा की तारीख, सेंटर की डिटेल आदि आसानी से मिल जाएगी। अगर आपको एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है तो आप सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं या एजेंसी को ईमेल कर सकते हैं।

ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी

कैंडिडेट को अपने एग्जाम सेंटर पर NTA वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जानी होगी। इसके अलावा आपको अपने साथ एप्लिकेशन में अपलोड की गई तस्वीर से मेल खाती हुई एक पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होगी।

इसके अलावा आपके पास एक वैलिड फोटो आईडी भी होनी चाहिए। ऐसे में आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि आईडी प्रूफ पर नाम एडमिट कार्ड पर लिखे नाम से मेल खाना चाहिए। दिव्यांग कैंडिडेट को अपने साथ अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र भी लाना होगा।

विज्ञापन
UGC NET December 2024

UGC NET December 2024

चेकिंग और रजिस्ट्रेशन फॉर्मेलिटी को पूरा करने  के लिए सभी कैंडिडेट को एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे पहले पहुंचना का सुझाव दिया जाता है। बता दें कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रजिस्ट्रेशन डेस्क बंद हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ