---विज्ञापन---

दुनिया

हर्बल चाय से भी जा सकती है जान! यहां ऐसे ही हुआ, महिला की मौत पर डाक्टर पर लगा बैन

Health News: दिल की बीमारी से पीड़ित एक महिला को इलाज के दौरान हर्बल चाय दी गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। ये मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां पर चीनी डॉक्टर ने चाय से इलाज वाली पद्धति का इस्तेमाल किया था।

Health News: हर्बल चाय में विटामिन, मिनरल और एंटऑक्सीडेंट होते हैं। इसीलिए चाय का सेवन अच्छा माना जाता है। लोग वजन कम करने के लिए इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये जानलेवा भी हो सकती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से एक मामला सामने आया, जहां पर एक चीनी चिकित्सक ने दिल की मरीज एक महिला को हर्बल चाय दी गई। इसके बाद महिला की मौत हो गई। इस डॉक्टर पर तीन साल के बैन लगा दिया गया है।

हर्बल चाय पीने के बाद आया अटैक

न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में एक चीनी डॉक्टर को तीन साल के लिए चीनी चिकित्सा पद्धति से काम करने पर बैन लगा दिया। उस डॉक्टर पर इल्जाम है कि उसने दिल की बीमारी से पीड़ित एक महिला को हर्बल चाय दी थी। इस चाय को पीने के बाद महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इलाज करने वाले डॉ. शुक्वान लियू ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल जैसी बड़ी हस्ती का इलाज भी किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बुखार में Paracetamol खाने से लग रहा है डर, कैसे पाएं आराम? एक्सपर्ट्स से जानें सेफ ऑप्शन

डॉक्टर की लापरवाही आई सामने

वजन कम करने के लिए हर्बल चाय का इस्तेमाल आम है। लेकिन कई लोगों के स्वास्थ्य पर इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। महिला ने वजन कम करने के लिए जनवरी 2018 में डॉ लियू के क्लिनिक में इलाज कराया था। इस दौरान उसने करीब 16 बार डॉक्टर से सलाह ली। लेकिन डॉक्टर ने कभी भी उस महिला से हार्ट हेल्थ के बारे में नहीं पूछा। इलाज के दौरान ही उस महिला को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद अस्पाल ले जाया गया। मौत की वजह पोटेशियम की कमी और कार्डियक अरेस्ट बताया गया।

---विज्ञापन---

Australia news herbal tea

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हर्बल चाय?

वजन कम करने के लिए हर्बल चाय के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इसमें कैफीन नहीं होता है, क्योंकि ये चाय मसालों और सूखे फूलों के साथ मिश्रित जड़ी-बूटियों से बनती है। इसका ज्यादा इस्तेमाल भी शरीर के नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में इस मौत के मामले ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। डॉक्टर से सलाह लिए बिना इसके इस्तेमाल से जान का खतरा बढ़ सकता है। पहले शरीर के तमाम टेस्ट करा लें जिससे बीमारी का पता लगाया जा सके। उसके बाद ही चाय का सेवन करना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल फिर भी हार्ट अटैक का खतरा! नई रिसर्च में हुआ खुलासा

First published on: Sep 27, 2024 09:15 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola