Australia: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में बुधवार को खालिस्तानी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने भारतीय वाणिज्य दूतावास को कुछ समय के लिए जबरन बंद करा दिया। दूतावास ब्रिस्बेन के टारिंगा में स्वान रोड पर है।
द ऑस्ट्रेलियन टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी समर्थकों ने दूतावास के एंट्री गेट को ब्लॉक कर दिया था। पुलिस पर आरोप है कि वे तमाशबीन बने रहे। किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की। क्वींसलैंड पुलिस ने कहा कि बिना परमीशन के लिए प्रोटेस्ट किया गया।
पीएम अल्बनीस ने दिया था ये भरोसा
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस ने 11 मार्च को अपने भारत दौरे के दौरान भरोसा दिया था कि वे ऑस्ट्रेलियाई धार्मिक इमारतों में होने वाली किसी भी चरम कार्रवाई और हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अल्बनीस का यह जवाब पीएम मोदी द्वारा हिंदू मंदिरों पर हमलों पर चिंता जताने के बाद आई थी।
यह भी पढ़ें: तुम्हारी DP देखकर आया, वरना… Rapido ड्राइवर ने आधी रात लड़की को किया मैसेज, फिर ये हुआ?
घटना के बाद लोगों का फूटा गुस्सा
हिंदू मानवाधिकार की निदेशक सारा एल गेट्स ने बताया कि सिख फॉर जस्टिस ने आज भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि वे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है।
क्वींसलैंड के रहने वाले परविंदर सिंह ने बताया कि वे छुट्टी लेकर भारतीय वाणिज्य दूतावास में कुछ काम के लिए आए थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें एंट्री नहीं करने दिया। खालिस्तानी समर्थक नहीं बताएंगे कि हम ऑस्ट्रेलिया में कैसा जीवन जीते हैं।
इस साल चार बार मंदिरों में तोड़फोड़
बता दें कि चार मार्च को ब्रिस्बेन में मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। पिछले दो महीने में ऑस्ट्रेलिया के किसी मंदिर में तोड़फोड़ की ये चौथी घटना थी। उधर, पिछले महीने विदेश मंत्री एस जयशंकर की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के कुछ दिनों बाद ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास खालिस्तानी झंडे लगा दिए गए थे।
यह भी पढ़ें: देश में 54 दहशतगर्द और 44 आतंकवादी संगठन बैन, जानें कौन हैं सबसे ज्यादा खूंखार और उनका मकसद
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में रेल हादसे में 46 की मौत
19 mins agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
52 mins agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
2 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
6 hrs agoLIVE: आज प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने जामिया नहीं जाएंगे राहुल गांधी
8 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
8 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
17 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines