'तुम्हारी DP देखकर आया, वरना...' Rapido ड्राइवर ने आधी रात लड़की को किया मैसेज, फिर ये हुआ?

New Delhi, Rapido Cares, Rapido Captain, Cab Drivers, Amazon, Flipkart, Ola, Uber
विज्ञापन

New Delhi: महिलाओं के साथ बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर्स के कैब ड्राइवरों द्वारा असभ्य व्यवहार की अक्सर घटनाएं सामने आती हैं। ऐसा की एक ताजा मामला सामने आया है। एक रैपिडो ड्राइवर ने आधी रात एक लड़की को मैसेज भेज दिया। हुस्नपरी नाम के ट्वीटर यूजर ने चैट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जो अब वायरल है।

स्क्रीनशॉट के अनुसार, रैपिडो ड्राइवर ने उसे बताया कि वह उसकी आवाज सुनकर और उसकी डिस्प्ले पिक्चर देखने के बाद ही आया था। वरना वह पिकअप के लिए नहीं आता।

विज्ञापन

ट्विटर पर अपनी पोस्ट में महिला ने इस मुद्दे पर अपना रोष व्यक्त किया। उसके बाद से कैब कंपनी ने ड्राइवर के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के लिए कहा है।

रैपिडो केयर्स ने दिया ये जवाब

रैपिडो केयर्स ने ने जवाब दिया है कि ये बेहद निराशाजनक है। हम माफी मांगते हैं। इस मामले पर निश्चित रूप से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। क्या आप कृपया अपना मोबाइल नंबर और आईडी साझा करें। कार्रवाई जरूर की जाएगी।

विज्ञापन

यूजर्स ने जाहिर किया गुस्सा, बोले- ये घृणित है

हुस्नपरी के ट्वीट पर कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं कई लोगों ने इस घटना को कैब कंपनी के संज्ञान में लाने के लिए सराहना भी की है। एक यूजर ने लिखा कि इन दिनों रैपिडो सेफ नहीं है।

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सभी ऐप, चाहे वह अमेज़न हो या फ्लिपकार्ट, ओला या उबर, जो अजनबियों को आपके स्थान के बारे में बताते हैं, कई लोगों के लिए समस्या हो सकती है।

एक अन्य यूजर ने कहा कि ये घृणित है। लंबे समय तक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के बाद मुझे कैब और ऑटो से ये उम्मीद नहीं थी। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत दिल दहला देने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ