Australia former Deputy PM Barnaby Joyce: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी पीएम बर्नाबी जाॅयस ने शराब-सिगरेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके शराब-सिगरेट से किनारा करने के बाद उन्हें अपनी लाइफ बोरिंग लगती है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे फुटपाथ नशे की हालत में लेटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने शराब और सिगरेट से किनारा कर लिया था।
एक इंटरव्यू में पूर्व डिप्टी पीएम ने कहा कि अब उन्हें पार्टियों में लोगों की बकवास सुननी पड़ती है। इसके कारण उनकी लाइफ काफी बोरिंग सी हो गई है। अब मैं पार्टियों में शामिल होता हूं लेकिन शांत रहता हूं। जब मेरा अपमान हुआ तो मैंने शराब-सिगरेट को छोड़ने का फैसला किया था।
बकवास सुनना बुरे सपने जैसा
बता दें कि जाॅयस अभी कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बकवास सुनना मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यह सब कुछ मेरे लिए एक बुरे सपने जैसा है। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने शराब को पूरी तरह छोड़ दिया है तो उन्होंने कहा मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं। जाॅयस अपनी बिंदास और लग्जीरियस लाइफ के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘कोई हमें बाहर निकालो…’ देवर ने मां-बेटी को दीवार में जिंदा चुनवाया, देखें हैरान करने वाला Video
विवादों से रहा पुराना नाता
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी पीएम बर्नाबी जाॅयस का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। 2018 में तब विवादों में आए थे जब ये सामने आया कि उनके एक पूर्व कर्मचारी के साथ अवैध संबंध थे। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी। इसके बाद सरकार ने बोनक प्रतिबंध लागू किया था। जाॅयस 2015 में भी विवादों में आए थे जब जाॅनी डेप और एम्बर हर्ड के साथ वे अपने पालतू कुत्तों को प्रोटोकाॅल फाॅलो किए बिना ऑस्ट्रेलिया लाए थे।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
5 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
9 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
18 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines