'शराब-सिगरेट के बिना जीना भी कोई जीना' उप प्रधानमंत्री ने लाइफ को बताया बोरिंग, कभी नशे में सड़क पर पड़े मिले थे

Deputy PM Barnaby Joyce: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी पीएम बर्नाबी जाॅयस इन दिनों बोरिंग लाइफ जी रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वे पार्टियों में लोगों की बकवास सुनकर परेशान हो गए हैं। जाॅयस कंजरवेटिव पार्टी के सांसद भी हैं।

Australia former Deputy PM Barnaby Joyce

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी पीएम बर्नाबी जाॅयस

Australia former Deputy PM Barnaby Joyce: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी पीएम बर्नाबी जाॅयस ने शराब-सिगरेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके शराब-सिगरेट से किनारा करने के बाद उन्हें अपनी लाइफ बोरिंग लगती है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे फुटपाथ नशे की हालत में लेटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने शराब और सिगरेट से किनारा कर लिया था।

एक इंटरव्यू में पूर्व डिप्टी पीएम ने कहा कि अब उन्हें पार्टियों में लोगों की बकवास सुननी पड़ती है। इसके कारण उनकी लाइफ काफी बोरिंग सी हो गई है। अब मैं पार्टियों में शामिल होता हूं लेकिन शांत रहता हूं। जब मेरा अपमान हुआ तो मैंने शराब-सिगरेट को छोड़ने का फैसला किया था।

बकवास सुनना बुरे सपने जैसा

बता दें कि जाॅयस अभी कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बकवास सुनना मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यह सब कुछ मेरे लिए एक बुरे सपने जैसा है। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने शराब को पूरी तरह छोड़ दिया है तो उन्होंने कहा मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं। जाॅयस अपनी बिंदास और लग्जीरियस लाइफ के लिए जाने जाते हैं।

विवादों से रहा पुराना नाता

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डिप्टी पीएम बर्नाबी जाॅयस का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। 2018 में तब विवादों में आए थे जब ये सामने आया कि उनके एक पूर्व कर्मचारी के साथ अवैध संबंध थे। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी। इसके बाद सरकार ने बोनक प्रतिबंध लागू किया था। जाॅयस 2015 में भी विवादों में आए थे जब जाॅनी डेप और एम्बर हर्ड के साथ वे अपने पालतू कुत्तों को प्रोटोकाॅल फाॅलो किए बिना ऑस्ट्रेलिया लाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ