Aurora Borealis Lights Up Skies red: बुल्गारिया का आसमान अचानक नीले रंग से सुर्ख लाल हो गया। इस नजारे को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें देखा गया है कि आकाश का रंग बिल्कुल डार्क लाल दिख रहा है। इस नजारे को देखने के बाद जहां कई लोगों ने इसे मनोरम बताया तो कुछ लोग इसे डरावना और विनाशकारी बता रहे हैं। आसमान में इस तरह के नजारे को ‘अरोरा बोरयेलिस’ या ‘उत्तरी रोशनी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह दृश्य बुल्गारिया के अलावा यूक्रेन, हंगरी और रोमानिया में भी देखा गया।
जानकारी के अनुसार, बुल्गारिया, यूक्रेन और उनके पड़ोसी क्षेत्रों के लिए यह रविवार की एक रोमांटिक रात थी, जिसमें आसमान मंत्रमुग्ध कर देने वाले लाल रंग में रंग गया। ‘अरोरा बोरयेलिस’ एक ऐसी घटना होती है, जब आकाश नीले, लाल, हरे या पीले रंग के रंगों में प्राकृतिक प्रकाश प्रदर्शित करता है।
गैलीलियो गैलीली ने गढ़ा था ‘अरोरा बोरयेलिस’ का नाम
अरोरा शब्द का इतिहास प्रसिद्ध खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली के दिनों से जुड़ा है, जिन्होंने 1619 में ‘अरोरा बोरयेलिस’ नाम गढ़ा था। कहा जाता है कि उन्होंने इस शब्द को भोर की रोमन देवी – अरोरा के साथ जोड़ा था। आकाश में अरोरा प्रभाव प्रदर्शित करने के कई उदाहरण हैं। इस साल की शुरुआत में, भारत ने पहली बार आसमान में आश्चर्यजनक घटना देखी। ऑरोरा, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के कारण अधिक ऊंचाई पर बनता है। बता दें कि मई में भारत के लद्दाख में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।
ये भी पढ़ें: दुनिया में एक जानवर, जो देखने में काफी खूबसूरत और चमकदार, असल में बेहद डरावना और खतरनाक
यूक्रेन में पहली बार दिखा ऐसा नजारा
‘अरोरा बोरयेलिस’ की तस्वीरें सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर में शेयर की गईं। एक्स पर वेलिना चाकारोवा नाम के वेरिफाइड हैंडल से इन तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा गया कि ऑरोरा बोरेलिस बुल्गारिया में पहली बार देखा गया। इसे यूक्रेन, हंगरी और रोमानिया में भी देखा जा सकता है। लोग आज रात मंत्रमुग्ध कर देने वाली, लगभग सर्वनाशकारी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरे हैंडल से लिखा गया कि इस बीच यूक्रेन में आज रात एक अरोरा दिखाई दे रहा है। यह हमारे लिए एक बहुत ही दुर्लभ चीज है। आश है कि ये हम सभी के लिए अच्छा संकेत बने।
ये भी पढ़ें: दुनिया में एक शख्स जिसकी 6 पत्नियां, साथ में सोने के लिए किया खास इंतजाम, मशहूर हुआ नाम
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
2 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
9 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
10 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
12 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
13 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
16 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
16 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
17 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines