---विज्ञापन---

दुनिया में एक जानवर, जो देखने में काफी खूबसूरत और चमकदार, असल में बेहद डरावना और खतरनाक

Ajab Gajab Mysterious Sea Creature: इस तस्वीर को देखने के बाद लोग काफी कमेंट कर रहे हैं और प्राकृतिक सुंदरता को इससे जोड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Ajab Gajab Mysterious Sea Creature: समंदर के अंदर की दुनिया का रहस्य हमारी और आपकी की सोच से भी ज्यादा पेचीदा है। कुछ दिनों पहले ही समंदर में एक ऐसी डरावनी मछली पाई गई थी कि जिसे देखते ही लोगों की चीख निकल जाए, इस मछली का नाम Sea Deval बताया गया। वहीं, एक बार फिर समंदर के अंदर रहने वाले एक रहस्यमयी जीव तस्वीर सामने आई है। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि ये जीव समुद्र के अंदर का कोई राजा है। इस जीव की फोटो देखने के बाद एक बार को उसकी खूबसूरती में खो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सच्ची मोहब्बत! एक महिला की इमोशनल कहानी, जो 23 साल पहले मर चुके पति के साथ रोज खाती है खाना

---विज्ञापन---

खूबसूरत भी और खतरनाक भी 

इस नए समुद्री जीव की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। तस्वीर में दिखने वाला ये जीव ऑक्टोपस की प्रजाति का लग रहा है। जिसका नाम स्ट्रॉबेरी स्क्विड है। इसके पूरे शरीर पर कई तरह के रंग-बिरंगे जवाहरात लगे हुए है। इस जीव के शरीर पर लाल, नीला, सुनहरा पीला और सिल्वर रंग कई तरह के रत्न देख सकते हैं। इसके शरीर का शेप बिल्कुल स्ट्रॉबेरी की तरह है। यकीन मानिए अगर आपने इसे दूर से देखा तो ये आपको किसी हीरे की तरह दिखाई देगा, जिसे कोई भी लेना चाहेगा। लेकिन अगर वैज्ञानिकों की माने तो ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

https://www.instagram.com/p/CykK83msbF3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f3f86fe7-5fac-4f48-a23d-e0b308d93e4e&img_index=1

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

वैज्ञानिकों ने इस जीव को कॉकआईड स्क्विड (Cockeyed Squid) नाम दिया है। वैज्ञानिकों को ये जीव समुद्र तल में सतह से 1,000 मीटर की गहराई चलता हुआ मिला। कॉकआईड स्क्विड की ये रोचक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर @venueearth नाम की आईडी से शेयर की गई है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग काफी कमेंट कर रहे हैं और प्राकृतिक सुंदरता को इससे जोड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2023 05:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola