पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास पाक फौज पर हमला हुआ है। इसमें 11 पैरामिलिट्री सैनिक और 2 अधिकारियों की मौत हो गई है। बुधवार को हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान (TPP) ने ली है।
बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने सड़क किनारे बम लगाए गए थे। यहीं से सेना का काफिला निकलना था। जब सेना का काफिला वहां से निकला तो पहले उग्रवादियों ने सेना पर गोलियां बरसाईं।
क्या है टीटीपी?
पाकिस्तानी तालिबान, जिन्हें तेहरिक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) भी कहा जाता है। यह समूह पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ है। टीटीपी पाकिस्तान सरकार को हटाना चाहता है। पिछले कुछ महीनों में टीटीपी ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ट्रेन हादसा, बम धमाके के बाद पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
अफगानिस्तान से लेते हैं ट्रेनिंग
पाकिस्तान सेना और टीपीपी में खिलाफत कोई नई नहीं हैं। पिछले कई सालों से दोनों के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है। पाक सरकार ने आरोप लगाया है कि तालिबान के मिलिटेंट अफगानिस्तान की सीमापार से अपनी ट्रेनिंग ले रहे हैं। पाकिस्तान में आकर सेना के खिलाफ हमला करता है। वहीं पाक सरकार से आरोप पर काबुल ने यह आरोप झूठा बताया है।
क्या कहती है रिपोर्ट?
इस्लामाबाद में सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें पिछले 3 महीनों में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों और सैन्य कार्रवाई में हुआ नुकसान का डाटा बताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 3 महीने में करीब 900 लोग मारे गए। इसके अलावा 600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि करीब 329 हिंसक घटनाएं हुईं हैं। इसमें आतंकवादी हमला और सेना के ऑपरेशन भी शामिल हैं। वहीं पिछली तिमाही की तुलना की बात करें तो हिंसा में 46 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: ब्रीफकेस पर घिरने लगे पीएम शहबाज और मुनीर, पाक सांसद ने बताया सेल्समैन और मैनेजर
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
3 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
3 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
6 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
8 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
9 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
10 hrs agoLIVE: लोकतंत्र तभी बचेगा, जब BJP को सत्ता से हटाया जाएगा- अखिलेश यादव
11 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
12 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
22 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines