Attack on Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए उनकी पार्टी का एक कार्यकर्ता फरिश्ता बनकर आया। दरअसल, पार्टी के कार्यकर्ता ने गुरुवार को इमरान खान की हत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया। वारदात के दौरान ये कार्यकर्ता पार्टी की ओर से आयोजित लॉन्ग मार्च में शामिल था। फायरिंग के बाद इस कार्यकर्ता ने शूटर को पकड़ लिया और उसके पास से बंदूक छीन ली।
अभी पढ़ें – Video: हमलावर का वीडियो आया सामने, बोला- इमरान खान को इस बात पर मार दी गोली
पीटीआई के इस कार्यकर्ता की पहचान इब्तिसाम हसन के रूप में हुई है। एक वीडियो संदेश में इब्तिसाम ने कहा कि फायरिंग करने वाला शख्स इमरान खान के कंटेनर के पास खड़ा था। इस दौरान मैं आरोपी से महज 10-12 फीट की दूरी पर खड़ा था। हमलावर ने जैसे ही गोली चलाने का प्रयास किया, मैंने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और उसे दूसरी ओर घुमा दिया जिससे हमलावर का निशाना चूक गया।
इब्तिसाम के अनुसार, हमलावर ने पूर्व पीएम इमरान खान पर एक गोली चलाई, लेकिन उसने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और नीचे धकेल दिया। इब्तिसाम के मुताबिक, एक गोली एक अन्य व्यक्ति को लगी।
वजीराबाद में इमरान पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि वजीराबाद में अल्लाहवाला चौक के पास हमलावर ने पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान पर गोलियां चला दीं, जिसमें छह लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। पीटीआई के महासचिव असद उमर ने पुष्टि की कि पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान एक लंबे मार्च के दौरान टार्गेट अटैक में घायल हो गए थे।
अभी पढ़ें – Imran Khan Attack: पाकिस्तानी सेलिब्रिटी, पूर्व क्रिकेटरों व नेताओं ने की इमरान खान की सलामती की दुआ
असद उमर ने कहा, “इमरान खान को इलाज के लिए लाहौर ले जाया गया है।” उन्होंने कहा कि सीनेटर फैसल जावेद, सिंध के पूर्व गवर्नर इमरान इस्माइल, अहमद चट्टा और उमर डार सहित पीटीआई के अन्य नेता भी पीटीआई के लंबे मार्च के दौरान गोलीबारी में घायल हो गए।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
32 mins ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
52 mins agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
1 hr agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
13 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
20 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
21 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
22 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines