Sudan Gold Mine Collapse: अफ्रीकी देश सूडान से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. देश के एक सुदूरवर्ती इलाके में सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 खनिकों की जान चली गई. हादसे के बाद से कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार चलाया जा रहा है. घटना वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नूहूद शहर के पास स्थित अल-जारा सोने की खदान की है. स्थानीय चिकित्सकों के एक समूह और हादसे में बाल-बाल बचे लोगों ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की. खदान ढहने का यह खौफनाक हादसा मंगलवार देर रात हुआ.
प्रत्यक्षदर्शियों और बचे हुए खनिकों के मुताबिक, हादसे के वक्त खदान के भीतर छोटे स्तर पर काम करने वाले कई मजदूर मौजूद थे. अचानक खदान की ऊपरी मिट्टी और चट्टानें धंसने से लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया. चिकित्साकर्मियों की टीम का कहना है कि अब तक 67 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं. भारी मलबे के नीचे दबे होने के कारण मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की गंभीर आशंका बनी हुई है.
जिस क्षेत्र में यह खदान स्थित है, वह इलाका अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (RSF) के नियंत्रण में आता है. गौरतलब है कि यह अर्धसैनिक बल पिछले तीन साल से अधिक समय से सूडान की नियमित सेना के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है. इस गृहयुद्ध और अस्थिरता के बीच सुदूर इलाकों में बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के पारंपरिक और छोटे स्तर पर खनन का काम चल रहा था, जिसके चलते यह बड़ा हादसा पेश आया. फिलहाल मलबे से जीवित बचे लोगों और अन्य खनिकों को निकालने के प्रयास तेज गति से किए जा रहे हैं.
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, खदान में चट्टान खिसकने से 7 की मौत, बिहार के रहने वाले थे मजदूर
संबंधित खबरें
भूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
47 mins ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
10 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
16 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
22 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
23 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines