'भारत को तोड़कर लेंगे 1971 का बदला...', अमेरिका में आसिम मुनीर की गीदड़भभकी, कश्मीर पर उगला जहर

Asim Munir India threat: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका में कहा कि वे भारत से 1971 की हार का बदला लेंगे। इतना ही नहीं मुनीर ने कहा कि वे भारत को तोड़ देंगे। इस दौरान मुनीर ने कश्मीर को लेकर एक बार फिर जहर उगला है।

Asim Munir US visit

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Pic Credit-Social Media)

विज्ञापन

Asim Munir US visit: पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर अमेरिका में हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी समुदाय को भी संबोधित किया। आज उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है। इस बीच उनके संबोधन की कई बातें निकलकर सामने आई है। मुनीर ने कहा कि पिछले दिनों 4 दिनों तक हुए सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई है। मुनीर ने भारत को चुनौती देते हुए कहा कि 1971 की जंग का बदला लिया जाएगा। इस दौरान मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी बयान दिया।

भारत के खिलाफ पांच मोर्चे पर जंग लड़ी

ये बातें पाकिस्तान के पत्रकार अजाज सैयद ने एक टॉक शो के दौरान कही। सैयद ने मुनीर के संबोधन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लेने की बात कही है। मुनीर ने कहा कि हमने चीन के साथ मिलकर भारत के साथ जंग लड़ी है। इतना ही नहीं मुनीर ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को आतंकी हमला मानने से इनकार कर दिया।

Advertisment

मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच मोर्चे पर जंग लड़ी, जिसमें साइबर अटैक भी शामिल था। मुनीर ने दावा किया कि हमलावरों ने 70 प्रतिशत ग्रिड स्टेशन हैक कर दिए थे और उनको बंद कर दिया था। मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक गए थे।

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल ने खोली चीन की पोल

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल ने इस दौरान चीन की भी पोल खोल दी। मुनीर ने कबूल किया कि उसे भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए चीन से मदद मिली थी लेकिन हमने जिस तरह से उसका इस्तेमाल किया, इससे वह बहुत प्रभावित हुआ। इतना ही नहीं मुनीर ने पाकिस्तान के जेहादी संगठनों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि सोवियत हमले के बाद पाकिस्तान में जेहादी कल्चर आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ