Asim Munir: दुनिया भर में यह सर्वविदित है कि पाकिस्तान में असली सत्ता का संचालन सेना करती है। वहां की लोकतांत्रिक सरकारें अक्सर सेना के इशारों पर नाचती हैं। एक बार फिर यह सच्चाई सामने आई है कि पाकिस्तान की सेना और आतंकी संगठनों के बीच गहरे रिश्ते हैं।
कराची और लाहौर की सड़कों पर लगे पोस्टर
हाल ही में पाकिस्तान के प्रमुख शहरों कराची और लाहौर में कुछ ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकियों के साथ एक ही तस्वीर में दिखाया गया है। ये पोस्टर इस बात का सीधा प्रमाण हैं कि पाकिस्तानी सेना और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के बीच कोई दूरी नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘आतंकियों का मकसद भारत में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना’, ओवैसी ने रियाद में पाकिस्तान को घेरा
यौम-ए-तकबीर क्या है?
यौम-ए-तकबीर, पर आतंकियों के साथ जश्न- 28 मई 1998 को पाकिस्तान ने अपने पहले परमाणु परीक्षण किए थे, जिसे यौम-ए-तकबीर के रूप में हर साल मनाया जाता है। इस वर्ष की 27वीं वर्षगांठ पर जो पोस्टर देशभर में लगाए गए, उनमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ सेना प्रमुख भी दिखे। यह केवल एक प्रचार नहीं, बल्कि पाकिस्तान की आतंक समर्थक नीति को खुलकर कबूल करता है।
भारत का जवाब- ऑपरेशन सिंदूर
हाल ही में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिनमें सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इन आतंकियों के अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी मौजूद थे, जो इस मिलीभगत की पुष्टि करता है।
द रेजिस्टेंस फ्रंट की भूमिका
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई, की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली। यह भी साफ दर्शाता है कि पाकिस्तान अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंक फैलाने के लिए कर रहा है।
दोहरे चेहरे वाला पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों से निकटता, कराची-लाहौर में लगे शर्मनाक पोस्टर और भारतीय सीमा में आतंकवादी गतिविधियों के पीछे सेना की भूमिका – यह सब पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। वह एक ओर आतंक का शिकार होने का ढोंग करता है, और दूसरी ओर खुद आतंक को सहारा देता है।
ये भी पढ़ें- टैरिफ रुका तो भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर पड़ेगा असर? ट्रंप के मंत्री ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
3 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
9 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
11 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
11 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
13 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
18 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines