'आतंकियों का मकसद भारत में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना', ओवैसी ने रियाद में पाकिस्तान को घेरा

Operation Sindoor: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में पाकिस्तान की पोल खोल रहा है। सऊदी अरब के रियाद पहुंचे AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को जमकर घेरा।

Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारत से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर के कई देशों के दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की नापाक हरकतों और आतंकवाद को दुनिया के सामने लाने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में रियाद पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जमकर पाकिस्तान पर बरसे। उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान अरब जगत और मुस्लिम जगत को गलत संदेश दे रहा है कि हम एक मुस्लिम देश हैं और भारत नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत में 240 मिलियन गर्वित भारतीय मुसलमान रहते हैं।’ इस दौरान ओवैसी ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में लाने की मांग भी की।

विज्ञापन

‘आतंकियों से हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना’

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को घोरते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान अपने पाले हुए आतंकियों के जरिए भारत में और ज्यादा हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहता है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पाकिस्तान की इंवॉल्वमेंट के सबूत हैं। आतंकवादी समूह वहां फल-फूल रहे हैं, उन्हें वहां ट्रैनिंग दी जा रही है। उनका पूरा काम भारत को अस्थिर करना और यहां पर जितना हो सके हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना है।’ ओवैसी ने पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाने की मांग करते हुए कहा कि ‘तभी हम इन सभी आतंकवादी संगठनों के इस आतंकी वित्तपोषण को नियंत्रित कर पाएंगे।’

विज्ञापन

असीम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने पर क्या बोले ओवैसी?

ओवैसी ने कहा कि ‘पाकिस्तान भारत का झूठा प्रचार है कि भारत उन्हें इसलिए नुकसान पहुंचा रहा है, क्योंकि वे एक मुस्लिम देश हैं।’ इसके अलावा, ओवैसी असीम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘जब इस व्यक्ति (असीम मुनीर) को पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बनाया गया था, तब मोहम्मद एहसान नाम का एक अमेरिकी आतंकवादी फील्ड मार्शल के पास बैठा था। इस फील्ड मार्शल के साथ हाथ मिलाते हुए उसकी तस्वीरें हैं।’

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विशाखापत्तनम में योग का महासंगम, 2.5 लाख लोगों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ