Uk army soldier died in accident: इंग्लैंड में 35 साल के बहादुर सैनिक की मौत होने के बाद पुलिस जांच कर रही है। ये सैनिक घातक ट्रेनिंग लेते समय हादसे का शिकार हो गया था। अभ्यास के दौरान अचानक गिरने के कारण मौत होने के बाद अब सीओपीएस जांच में जुटी है। जवान का नाम प्राइवेट नबीन थापा था, जो रॉयल लॉजिस्टिक कोर की 6वीं रेजिमेंट में तैनात था। पुलिस ने बताया कि 21 सितंबर को साउथ यॉर्कशायर के ड्रिफील्ड ट्रेनिंग एरिया में अभ्यास के दौरान वह अचानक गिर गया था। जिसके कारण उसकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें-पान मसाला खरीदने भेजा था ‘चाचा’; 6 साल की भतीजी ने खरीदा चिप्स, तो उतारा मौत के घाट
थापा ने दूसरे जवानों को भी दी प्रेरणा
6 रेजिमेंट आरएलसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेन ने कहा कि नबीन थापा की मौत का उन्हें गहरा दुख है। वे लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। थापा ने 2019 में सेना ज्वाइन की थी। जिसके बाद उन्हें साइप्रस में संयुक्त राष्ट्र के साथ मिशन में काम करने का भी मौका मिला।
जहां उन्होंने शानदार काम किया था। वे बहादुर और मेहनती जवान थे। जिन्होंने काफी उपलब्धियां सेवा काल के दौरान प्राप्त की। सेना उनके योगदान को भुला नहीं सकती है। जिन्होंने कम समय में अपने टैलेंट के दम पर दूसरे जवानों को भी प्रेरित करने का काम किया। पूरी रेजिमेंट थापा के परिवार के साथ है।
काम के प्रति समर्पित थे थापा
दुख की इस घड़ी में हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 62 स्क्वाड्रन के कमांडिंग मेजर पियर्सन ने भी थापा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वे अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। पिछले साल कई मौकों पर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। ओमान में अच्छा काम किया था। वे हर किसी का ख्याल रखते थे।
नेपाल में गोरखा कल्याण ट्रस्ट के लिए फंड जुटाने के काम में भी शामिल थे। ऐसे सैनिक पर उनको हमेशा गर्व रहेगा। थापा से पहले पॉविस में सेनीब्रिज ट्रेनिंग एरिया में एक और सैनिक की मौत भी हुई थी। इस सैनिक की पहचान नहीं हो सकी है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
3 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
11 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
11 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
13 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
17 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
19 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
19 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines