---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जेल में ‘मकड़ी’ बना कैदी, रेप के लिए महिला के पास रेंगते हुए गया, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Arizona Jail Inmate Crawling To Rape Woman: अमेरिका के एरिजोना में एक घटना ने जेल अधिकारियों के होश उड़ा दिए। यहां एक कैदी रेंगता हुआ महिला के पास पहुंच गया। वह महिला का रेप करना चाहता था।

---विज्ञापन---

Arizona Jail Inmate Crawling To Rape Woman: अमेरिकी राज्य एरिजोना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कैदी ने महिला कैदी से रेप करने की कोशिश की। जिसका पता चलने पर जेल अधिकारियों के होश उड़ गए। ये कैदी जिस तरह से महिला के पास पहुंचा, उसे देख हर कोई दंग है। कैदी मकड़ी की तरह रेंगते हुए महिला के पास चला गया। हालांकि उसके पास बैठी दूसरी महिला ने उसे शोर मचाकर भगा दिया। पूछताछ में पता चला कि वह महिला से रेप करने गया था।

वीडियो आया सामने 

एरिजोना की जेल में कैदी की इस घिनौनी करतूत का वीडियो सामने आया है। देखते ही देखते ये सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष कैदी महिला कैदी के पास पहुंचने की कोशिश में सुरक्षा गार्ड को चकमा दे देता है। वह जमीन में रेंगता हुआ जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे वह महिलाओं के लिए बनाई गई जेल तक पहुंच जाता है।

---विज्ञापन---

यौन उत्पीड़न के आरोप में ही जेल में बंद है कैदी 

दस्तावेजों से पता चला है कि 29 साल का जस्टिन एवरी पहले यौन उत्पीड़न के आरोप में ही गिरफ्तार किया गया था। उस पर एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के टेम्पे कैंपस के पास पांच महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अरबपति बिजनेसमैन पर लगे रेप के आरोप, पीड़िता से बोला- डेटॉल से नहाओ, सामने आए काले कारनामे

महिला कैदी की तरफ आकर्षित

एवरी ने कड़ी पूछताछ के बाद कबूल किया कि वह एक महिला कैदी से आकर्षित था। वह उससे संबंध बनाना चाहता था। एवरी ने इसके लिए पूरी प्लानिंग की थी। वह सोती हुई महिला कैदी के पीछे छिप गया। फिर अपनी पैंट नीचे कर ली। हालांकि अन्य महिला ने उसे देख लिया और चिल्लाई- यहां से चले जाओ। इसके बाद पुलिस अधिकारी दौड़कर आए और उसे हिरासत में ले लिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: आधी रात अचानक फोन बजने लगे और लोग घर छोड़कर ‘भागे’; क्या इजरायल से हिजबुल्लाह ने लिया बदला?

First published on: Sep 19, 2024 11:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola