कनाडा PM की रेस में उतरीं अनीता आनंद कौन? दावेदारों में सबसे आगे; भारत से है कनेक्शन

Anita Anand to Contest PM Elections in Canada: भारतीय मूल की कनाडाई सांसद अनीता आनंद कनाडा की अगली प्रधानमंत्री हो सकती हैं। खबरों की मानें तो अनीता आगामी चुनाव में पीएम पद का चेहरा बनने को तैयार हैं।

Anita Anand Justin Trudeau
विज्ञापन

Anita Anand to Contest PM Elections in Canada: जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद सभी की नजर कनाडा के अगले प्रधानमंत्री पर है। कनाडा की बागडोर अब कौन संभालेगा? इसका फैसला आगामी चुनाव में होगा। हालांकि चुनाव से पहले पीएम पद के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं भारतीय मूल की अनीता आनंद ने भी अपना मन बदल लिया है।

अनीता का बदला मन

दरअसल अनीता आनंद ने पहले जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने से साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वो प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं हैं। मगर अब खबरों की मानें तो अनीता आनंद ने अपना मन बदल लिया है और वो पीएम पद का चेहरा बनने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

कल हो सकता है ऐलान

सीबीसी न्यूज के अनुसार कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद भी प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल हो सकती हैं। जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी अनीता आनंद को अपना पीएम कैंडिडेट घोषित कर सकती है। खबरों की मानें तो कल यानी शुक्रवार को ओंटारियो में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन

कौन हैं अनीता आनंद?

अनीता आनंद का जन्म 20 मई 1967 को कनाडा के केंटविले में हुआ था। उनकी मां पंजाब से ताल्लुक रखती हैं, जो पेशे से एनास्तेसियोलॉजिस्ट थीं। उनके पिता एस.वी.आनंद दक्षिण भारत हैं और वो भी पेशे से डॉक्टर हैं। अनीता के माता-पिता 1960 में कनाडा शिफ्ट हो गए थे। अनीता ने अपने करियर की शुरुआत वकील और प्रोफेसर के तौर पर की थी। 2019 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की। ट्रूडो सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री और आंतरिक व्यापार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

2019 में पहली बार जीता था चुनाव

बता दें कि भारतीय मूल की अनीता आनंद की मां पंजाब और पिता तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। 2019 में वो पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर कनाडा की संसद सदस्य बनी थीं। 2021 में उन्होंने फिर से ओकविले सीट से जीत हासिल की।

विज्ञापन

कनाडा कैबिनेट की पहली हिन्दू महिला

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 6 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में लिबरल पार्टी की बागडोर कौन संभालेगा? इसका फैसला 9 मार्च को हो जाएगा। अनीता आनंद की बात करें तो कनाडा कैबिनेट का हिस्सा बनने वाली वो पहली हिन्दू महिला हैं।

विज्ञापन

अनीता ने लिया था नाम वापस

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद जब पीएम पद के दावेदारों में अनीता आनंद का नाम सामने आया तो 11 जनवरी को अनीता ने खुद इस रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं जस्टिन ट्रूडो की जगह नहीं लूंगी। मैं पब्लिक ऑफिस होल्डर बनकर खुश हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ