Andrea YatesTrue Crime Horror Story: एक मां के लिए उसकी औलाद से बढ़कर कुछ नहीं होता। बच्चों को जरा सी चोट भी लग जाए तो मां का दिल छलनी हो जाता है। लेकिन जरा सोचिए कि क्या मां अपने बच्चों को मौत के घाट उतार सकती है। आज हम एक ऐसी ही सच्ची कहानी के बारे में आपको बताने जा रहे है। अपने 5 बच्चों की बेरहमी से जान लेने वाली एंड्रिया येट्स के पड़ोसी-दोस्त-रिश्तेदार सब लोग कहते हैं कि वो एक बहुत ही अच्छी और प्यारी मां थी। फिर क्यों मां ने अपने बच्चों को अपने ही हाथों से मौत के घाट उतार दिया। आइए जान लेते हैं कि कौन थी एंड्रिया येट्स और उसने ऐसा जघन्य अपराध क्यों किया?
कौन थी एंड्रिया येट
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि एंड्रिया येट कौन थी? शर्मीले स्वभाव की एंड्रिया अमेरिका की रहने वाली लड़की थी जो अपने अच्छे नेचर की वजह से फेमस थी। लेकिन समय ने उसे ऐसा बदला कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गई और एक ऐसा क्राइम कर दिया जिसके बारे में जान आपका भी दिल दहल जाएगा। एंड्रिया ने अपने ही बच्चों का कत्ल कर दिया।
यह भी पढ़ें: कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है तेज? लिस्ट में है आपका नाम!
एक साथ अपने ही 5 बच्चों की कर दी हत्या
पड़ोसी और रिश्तेदारों ने बताया कि एंड्रिया अपने बच्चों से बेहद प्यार करती थी। उनकी हर छोटी-बड़ी चीज का ख्याल रखती थी। यहां तक की एंड्रिया का पति रसेल भी आजतक कहता है कि एंड्रिया को अपने बच्चों से बहुत लगाव था और किसी भी बच्चे के लिए उसके मन में कोई हीन-भावना नहीं थी। तो जिस औरत के बारे में सब लोग सिर्फ अच्छी बातें कर रहे थे, उसे अच्छा बता रहे थे, उसे एक बेहतरीन मां कह रहे थे। आखिर ऐसा क्या हुई कि एक दिन उसने अपने एक नहीं, दो नहीं बल्कि सभी.. पांच के पांच बच्चों पांचों बच्चों को मौत की नींद सुला दिया।
क्यों मारा अपने बच्चों को
एंड्रिया एक शर्मीले स्वभाव की लड़की थी जिसने साल 1993 में रसेल येट से शादी कर ली। दोनों की लाइफ अच्छे से चल रही थी, लेकिन कहीं न कहीं एंड्रिया के दोस्तों का कहना है कि रसेल कंट्रोलिंग नेचर का आदमी था, जो उसके हर काम और लाइफ पर फुल कंट्रोल रखता था। शादी के 6 महीने में ही वो प्रेग्नेंट हो गई, और 1994 में उनका पहला बच्चा पैदा हुआ। इसके 2 साल के अंदर ही उनके दो और बच्चे हुए और इसके बीच में उसके मिसकैरेज हुए थे।
एंड्रिया और रसेल के 5 साल के अंदर 5 बच्चे पैदा हो गए जो उसकी शारीरिक-मानसिक हालत के लिए अच्छा नहीं था। एंड्रिया ने एक दिन अपने ही हाथों से अपने 5 बच्चों को मार डाला। एंड्रिया ने डॉक्टरों को बताया कि उसे एक अजीब आवाज आती है, तो डॉक्टरों को पता चला कि उसे पोस्टपार्टम साइकोसिस नाम की एक बीमारी थी जिसकी वजह से उसके हाथों ऐसा जघन्य अपराध हुआ। कहानी के बारे में डिटेल से जानने के लिए आप खबर में एंबेड वीडियो को सुनें।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सुबह भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, देते हैं दुर्भाग्य को निमंत्रण
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
7 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines