ईरान ने बिगड़ते हालातों को देखते हुए गुरुवार को अचानक अपना एयर स्पेस बंद कर दिया. जानकारी के मुताबिक, जॉर्जिया के त्बिलिसी से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट, तेहरान के हवाई क्षेत्र में उड़ने वाला आखिरी गैर-ईरानी विमान था. हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है.
ये भी पढ़ें: ‘इस बार गोली नहीं चूकेगी…’, ईरान के सरकारी चैनल से ट्रंप को धमकी; अब US कैसे देगा जवाब?
ईरान ने जारी किया NOTAM
ईरान ने गुरुवार सुबह कुछ समय के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और एक नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया, जिसके तहत कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छोड़कर ज्यादातर उड़ानें रोक दी गईं. उड़ान ट्रैकिंग डाटा से पता चला कि आदेश जारी होने से पहले ही ईरान और इराक के आसमान में विमान तेजी से गायब हो गए थे.
इंडिगो की फ्लाइट ने भरी आखिरी उड़ान
लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटराडार 24 के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E1808 बुधवार को सुबह 11:29 बजे त्बिलिसी से रवाना हुई और गुरुवार सुबह 7:03 बजे दिल्ली में लैंड हुई. विमान लगभग 2:35 बजे ईरान के एयर स्पेस से गुजरा. ईरान का हवाई इलाका बंद होने के बाद एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइस जेट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वो एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट टाइमिंग्स जरूर चेक करें.
ये भी पढ़ें: प्रदर्शन और ट्रंप की धमकियों के बीच एस जयशंकर को ईरान के विदेश मंत्री ने किया फोन, क्या भारत करेगा मध्यस्थता?
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
1 hr agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
1 hr agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
6 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
6 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
16 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
21 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines