हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'हम तय करेंगे, युद्ध कैसे और कब खत्म होगा…', ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका को दिया मुंहतोड़ जवाब

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सशस्त्र बलों को आदेश दिया है कि वो किसी भी दुश्मन की धमकी का तुरंत जवाब दें. उन्होंने ये भी साफ किया है कि इस जवाब के लिए कोई भौगोलिक सीमा नहीं होगी.

विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई ने सशस्त्र बलों को आदेश दिया है कि वो किसी भी दुश्मन की धमकी का तुरंत जवाब दें. (Photo: ANI/AI)

ईरान और अमेरिका के बीच कई महीनों से जारी तनाव थमने का नाम ही नहीं ले रहा. इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सशस्त्र बलों को आदेश दिया है कि वो किसी भी दुश्मन की धमकी का तुरंत जवाब दें. उन्होंने ये भी साफ किया है कि इस जवाब के लिए कोई भौगोलिक सीमा नहीं होगी. खामेनेई ने शनिवार को अपने टेलीग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक… ट्रंप टीम से बर्खास्त जनरल का बड़ा कबूलनामा; 3 पॉलीग्राफ टेस्ट में हुआ फेल

‘युद्ध को खत्म करने का वक्त हम तय करेंगे’

खामेनेई ने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के किसी भी नए सैन्य या आतंकवादी हमले को खत्म करने के लिए समय और शर्तें खुद तय करेगा. उन्होंने सैन्य लक्ष्यों की सूची को अपडेट करने का भी आदेश दिया ताकि अमेरिका और इजरायल की भौतिक और गैर-भौतिक संपत्तियों को ईरानी बलों की पहुंच में लाया जा सके. ईरान की सेना ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका कोई नया हमला करता है, तो इससे युद्ध और भी बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

ईरान-अमेरिका में मध्यस्थता की कोशिश

दरअसल, हाल ही में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर और ज्यादा सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी है. ईरान की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब लड़ाई को फिर से शुरू होने से रोकने के लिए नए राजनयिक प्रयास चल रहे हैं. कतर के मध्यस्थ तेहरान में मौजूद हैं. खबरों के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रेजाई को एक पत्र भेजा है. शुक्रवार को कतर का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए तेहरान पहुंचा. कतर और पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं, लेकिन अब तक की बातचीत से कोई स्थायी समझौता नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें: नाव से आए और जहाज पर चिपका दीं माइंस… होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola