Americas advice amid india canada tension: भारत और कनाडा के बीच लगातार तनाव को देखते हुए अब संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि जून में हुई कनाडाई नागरिक की हत्या के मामले में भारत जांच में कनाडा के साथ मिलकर काम करेगा। कनाडा की ओर से हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता को लेकर आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में आरोप लगाए थे। ट्रूडो ने कहा था कि उनको हत्या के मामले में शामिल भारतीय एजेंटों के बारे में पुख्ता जानकारी थी।
यह भी पढ़ें-Weather Update Today : यूपी, एमपी, बिहार समेत इन 10 राज्यों में आज बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
वहीं, भारत की ओर से आरोपों को बेतुका और बेबुनियाद करार दिया गया था। बयान पर भारत ने नाराजगी जाहिर की थी। अब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की गई है। जिसमें उन्होंने ट्रूडो की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर चिंता जताई है। कहा है कि भारत को कनाडाई लोगों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। हम भारत की जवाबदेही जानने को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि मामले में पहले व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया आ चुकी है। लेकिन ब्लिंकन मामले में टिप्पणी करने वाले पहले सीनियर अमेरिकी अधिकारी हैं।
भारत को चीन का विकल्प मानता है अमेरिका
मामले में यूएस और कनाडा के दूसरे सहयोगी सतर्क रुख अपनाते नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स मामले में रुख को इस नजर से भी देखते हैं कि चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए वे भारत को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। ब्लिंकन की ओर से कहा गया है कि वे लगातार मामले में कनाडाई सहयोगियों के साथ तालमेल करने के साथ ही बहुत गहन चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने ट्रूडों के आरोपों को लेकर स्पष्ट कहा कि भारत सरकार को मामले में सहयोग करना चाहिए।
कनाडा बोला-एक माह की जांच के बाद जुटाई खुफिया जानकारी
वहीं, कनाडा के पीएम ट्रूडो ने भी दोहराया है कि वे भारत के साथ लगातार रचनात्मक काम की उम्मीद कर रहे हैं। वे हमारे साथ जुड़ेंगे तो हम गंभीर मामले में जांच को सिरे तक चढ़ा सकेंगे। कनाडा की ओर से कुछ समय पहले भी दिल्ली के साथ उसकी चिंताओं को शेयर किया गया था। कनाडा के ओर से उन्हीं आरोपों को सबसे साझा किया गया है, जिनके बारे में सोमवार को भारत से बात हो चुकी है।
कनाडाई सरकार की ओर से हत्या के मामले में एक माह की जांच के बाद जानकारी एकत्र की गई है। जानकारी में भारतीय अधिकारी भी कम्यूनिकेशन में शामिल पाए गए हैं। इस बारे में जानकारी फाइव आइज के एक सहयोगी ने भी दी है। हालांकि जानकारी के बारे में विवरण देने से उन्होंने इन्कार कर दिया।
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
52 mins ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
1 hr agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
3 hrs agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
3 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
3 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
4 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
13 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
14 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
16 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines