Weather Update Today : यूपी, एमपी, बिहार समेत इन 10 राज्यों में आज बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Weather Today Update

Weather Update Today 23 September : आज 23 सितंबर 2023 है। देश में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है, पिछले कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है और बारिश हो रही है। इसी कड़ी में आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक के अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई अधिकांश हिस्सों में मानसून एक्टिव रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

Weather Update Today निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक आज शनिवार 23 सितंबर को भी देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती हैं।
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।
  • इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग में हल्की बारिश के आसार हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ