हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'कुछ बड़ा होने वाला है', ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से मिडिल ईस्ट में हलचल; ईरान के नक्शे पर दिखा US का झंडा

Credit: Social Media
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी दुनिया में नई चर्चा छेड़ दी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसमें ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा दिखाई दे रहा था. तस्वीर पर ‘United States of Middle East’ लिखा हुआ था. इस पोस्ट के सामने आने के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ कोई लंबा कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन सिर्फ एक फोटो ने ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी. सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं. कुछ लोग इसे अमेरिका की ताकत दिखाने की कोशिश मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ये ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है.

ये भी पढ़ें: US-Iran War Update: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ेगी जंग, बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, ईरान ने बंद किया एयरस्पेस

क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर बातचीत और कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं हुए, तो अमेरिका ईरान पर नए सैन्य हमले कर सकता है. इसी बीच ट्रंप की ये पोस्ट आने के बाद लोगों को लगने लगा है कि आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भी ईरान का दौरा किया है. उन्होंने तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और बाकी बड़े नेताओं से मुलाकात की. माना जा रहा है कि ये दौरा क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कोशिशों का हिस्सा है.

विज्ञापन

ईरान ने क्या कहा?

इधर, फिनलैंड में ईरानी राजदूत के सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप को करारा जवाब दिया गया. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक दिन उन्हें लगता है कि वेनेजुएला अमेरिका का 51वां राज्य बनने वाला है, दूसरे दिन वो ग्रीनलैंड का ऐसे स्वागत करते हैं, जैसे वह भी 52वां राष्ट्र बनने जा रहा है. पोस्ट में आगे लिखा था कि उनकी बातों को याद रखना 51वां और 52वां या उससे ज्यादा राज्य जोड़ने के बारे में हवाई किले बनाने और उसी की धुन में खोए रहने की बजाय आपको इस बात पर गंभीरता से चिंता करनी चाहिए कि कहीं आप बाकी पचास राज्य भी ना खो बैठें.

ये भी पढ़ें: युद्ध रोकने के लिए ट्रंप की 4 नई शर्तें, धमकी- नहीं माना ईरान तो खतरनाक होगा अंजाम, होर्मुज स्ट्रेट में टोल भूल जाओ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola