वेनेजुएला में तबाही मचाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब खुद डरे हुए हैं, इसकी वजह है सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर होने वाली सुनवाई. ट्रंप इस बात से डरे हुए हैं कि कहीं कोर्ट का फैसला टैरिफ के खिलाफ ना हो. बौखलाहट में राष्ट्रपति ट्रंप कुछ भी बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के खिलाफ फैसला सुनाता है तो अमेरिका को भारी नुकसान हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अगर उनके पक्ष में नहीं आया तो देश पूरी तरह बर्बाद हो सकता है.
ये भी पढ़ें: हमले की तैयारी में US? अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा, रूट भी बताया
अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी- ट्रंप
ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बहुत बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर होने वाली सुनवाई ने सिर्फ ट्रंप ही नहीं बल्कि कई देशों की धड़कनें बढ़ा रखी हैं. अगर फैसला ट्रंप के पक्ष में आता है तो दुनिया के कई देश में आर्थिक तंगी के हालात पैदा हो सकते हैं. अगर ट्रंप केस हार जाते हैं तो उनकी सरकार को बड़ा धक्का लगेगा और उन्हें अपनी पॉलिसी में बड़े बदलाव करने पड़ेंगे.
‘ट्रिलियन डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं’
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके खिलाफ फैसला सुनाता है तो अमेरिका को सैकड़ों अरब डॉलर की टैरिफ वापस देनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इससे इकॉनोमी बर्बाद हो जाएगी. ट्रंप ने कहा कि सभी निवेशों को जोड़ने के बाद ट्रिलियन डॉलर तक वापस करने पड़ सकते हैं
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, ईरान के साथ व्यापार करने वाले देश अमेरिका को देंगे 25% अतिरिक्त टैक्स
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
7 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
9 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
18 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
23 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines