हमले की तैयारी में US? अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा, रूट भी बताया

ईरान में 28 दिसंबर से सरकार के खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं. इस बीच अमेरिका ने ईरान को चेतावनी भी दी है कि प्रदर्शनकारियों का दमन किया तो उसके नतीजे भुगतने होंगे.

Trmup

ईरान में सरकार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए यह अलर्ट जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि इंटरनेट नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक संचार माध्यम अपनाने पर विचार करें. साथ ही कहा है कि यदि सुरक्षित हो तो उन्हें सड़क के रास्ते अर्मेनिया या तुर्किए की ओर रवाना होना चाहिए. अमेरिका ने यह भी कहा है कि वो मौजूदा हालातों में उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं ले पायेगा.

विज्ञापन

ईरान से व्यापार करने वालों पर टैरिफ

एक अन्य के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान से व्यापार करने वालों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा है कि ‘तुरंत लागू, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बिजनेस करने वाला कोई भी देश यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के साथ किए जाने वाले किसी भी और सभी बिजनेस पर 25% का टैरिफ देगा. यह ऑर्डर फाइनल है.’

विज्ञापन

‘डील’ पर भी चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित न्यूक्लियर डील की बातचीत शुरू हो चुकी है. रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ बातचीत संभव है, वहीं सोमवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की. अराघची ने बताया कि ईरान, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ संपर्क में है और वॉशिंगटन की ओर से भेजे गए प्रस्तावों का अध्ययन कर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ