खाड़ी देश कतर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को 400 मिलियन डॉलर (करीब 3400 करोड़ रुपये) का बोइंग प्लेन तोहफे में देना चाहता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप आज कतर के दौरे पर हैं और इस दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप को कतर लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट प्लेन तोहफे में देगा। यह गिफ्ट अमेरिकन प्रेसिडेंट को मिलने वाला दुनिया का सबसे महंगा तोहफा होगा।
आज कतर अमेरिकन प्रेसिडेंट को तोहफा देने का ऐलान कर सकता है, लेकिन सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिलने के बाद ही यह उन्हें मिलेगा, जिसमें समय लगेगा। वहीं तोहफे के बारे में पता चलने पर डोनाल्ड ट्रंप ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि कोई बेवकूफ शख्स ही होगा, जो इतने बड़े, इतने महंगे, इतने खास तोहफे के लिए मना करेगा। अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर उन्होंने कतर के तोहफ को लेकर एक पोस्ट लिखी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?
बोइंग 747 को यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स/डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस को दिया जा रहा है, मुझे नहीं! यह कतर नामक देश की ओर से एक उपहार है, जिसकी हमने कई वर्षों तक सफलतापूर्वक रक्षा की है। इसे हमारी सरकार द्वारा अस्थायी एयर फोर्स वन के रूप में तब तक इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक कि हमारे नए बोइंग नहीं आ जाते, जिनकी डिलीवरी में बहुत देरी हो रही है।
हमारी सेना और हमारे करदाताओं को सैकड़ों मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए क्यों मजबूर हों, जबकि वे इसे उस देश से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं, जो हमें अच्छे काम के लिए पुरस्कृत करना चाहता है। यह बड़ी बचत है और इस बचत को अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए खर्च की जाएगी! केवल एक मूर्ख ही हमारे देश की ओर से इस उपहार को स्वीकार नहीं करेगा। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को घुटनों पर लाए भारत के ये 5 एक्शन, दुश्मन के पास सीजफायर ही बचा ऑप्शन
बोइंग प्लेन की खासियतें
- जेट प्लेन की कीमत 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर (3400 करोड़) रपये है।
- बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स ने विमान को बनाया है। 747 सीरीज का लेटेस्ट और सबसे बड़ा विमान है।
- लंबाई 250 फीट (76 मीटर) है और विमान 975000 पाउंड (442 टन) वजन उठा सकता है।
- जेट प्लेन अंदर से महल जैसा दिखता है। इस फ्लाइंग पैलेस कह सकते हैं। इसमें बेडरूम और बाथरूम भी हैं।
- बोइंग प्लेन फुल स्पीड में 0.92 मैक (लगभग 1100 किमी प्रति घंटा) की स्पीड से उड़ सकता है।
- विमान 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा कमर्शियल प्लेन कह सकते हैं।
- बोइंग प्लेन लग्जरी सुइट बन सकता है और इसमें एक बार में 40-100 VIP पैसेंजर्स ठहर सकते हैं।
- विमान में बेडरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया, लाउंज, बाथरूम, बड़े डाइनिंग टेबल, हाईटेक स्क्रीन, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम है।
- प्लेन में 4 GEnx-2B टर्बोफैन इंजन, ग्लास कॉकपिट, नेविगेशन सिस्टम है, काउंटरमेजर्स्र इंफ्रारेड जैमर लगे हैं।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines