---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

जानिए, कितना बड़ा है खामेनेई का परिवार? जिसके खिलाफ सड़क पर उतरी ईरान की जनता

Iran News: ईरान में जनता लगातार ये मांग कर रही है कि खामेनेई को सत्ता से हटाया जाए. इसी को लेकर ईरान में विरोध प्रदर्शन जारी है. खामेनेई का परिवार काफी बड़ा है, जानिए उनकी फैमिली में और कौन-कौन है?

---विज्ञापन---

ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ लोगों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सड़कों पर जनसैलाब उमड़ रहा है. हालात इतने खराब हैं कि भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई हैं. प्रदर्शन में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का नाम हर प्रदर्शनकारी की जुबां पर है. सबकी मांग यही है कि उन्हें सत्ता से हटा दिया जाए. तो आइए जानते हैं इस सबके बीच में वो और उनका परिवार कहां है?

ये भी पढ़ें: बिना कोर्ट-कचहरी के मौत की सजा, सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर ईरान में 26 साल के युवक को फांसी

---विज्ञापन---

खामेनेई के परिवार में कितने लोग?

खामनेई का परिवार काफी बड़ा है.उनके 6 बच्चे हैं, 3 बेटे और 3 बेटियां. खामेनेई के सबसे बड़े बेटे का नाम मोजतबा है, जो आने वाले वक्त में उनकी कुर्सी संभाल सकता है. खामेनेई के बाकी 2 बेटों का नाम मसूद और मुस्तफा है. उनके तीनों बेटे खामेनेई की ही तरह अपने धर्म को बेहद मानते हैं. उनके अपने बेटे ईरान में ही रहते हैं, वहीं, परिवार के कई लोग दूसरे देशों में भी रहते हैं. खामेनेई की तीन बेटियां हैं-होदा, मेयसम और बुशरा. खामेनेई कई बच्चों के दादा और नाना हैं. उनके एक पोते का नाम मोहम्मद बघेर खामेनेई है, जिसका जिक्र कई बार हुआ है.

भतीजे ने की खामेनेई की तारीफ

2025 में इजरायल के साथ विवाद के दौरान जब राजधानी तेहरान पर अटैक हुआ था, तब खामेनेई अपने परिवार को लेकर बंकर में छिप गए थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई के साथ उनका बड़ा बेटा मोजतबा मौजूद था, लेकिन मसूद और मुस्तफा वहां नहीं थे. बीबीसी से मिली जानकारी के मुताबिक अली खामेनेई का एक भतीजा महमूद मोरादखानी अपने परिवार के साथ पेरिस में रहता है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खामेनेई की काफी तारीफ की थी. मोरादखानी ने कहा कि उनके चाचा बेहद शांत और अच्छे शख्स हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईरान को तगड़ा झटका, आंदोलन के बीच जीरो हुई रियाल की कीमत, अब 27 देशों में नहीं चलेगी करेंसी

---विज्ञापन---
First published on: Jan 13, 2026 02:20 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola