---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

गोद लिए 2 बच्चों को पहले भूख से तड़पाया, फिर कर दी हत्या! सलाखों के पीछे 63 साल की महिला

American Murder Accused Woman News: अमेरिका में एक क्रूर महिला ने अपने गोद लिए दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद महिला ने बच्चों के टुकड़े-टुकड़े करके इधर-उधर फेंक दिए। हत्या से पहले भी महिला कई बार उनकी निर्ममता से पिटाई कर चुकी थी।

---विज्ञापन---

US Crime News: अमेरिका में एक महिला ने अपने गोद लिए दो बच्चों की हत्या कर दी। मामला पुराना है, जिसका खुलासा अब हुआ है। हत्या से पहले भी महिला बच्चों से बर्बरता कर चुकी थी। उन्हें भूखा रखा जाता था। पुलिस के पास महिला को सजा दिलाने के लिए यातना के सभी सबूत है। यह दावा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। 63 साल की महिला अवंता देवेन ने अपने दत्तक पुत्र ब्लेक और पुत्री लंदन देवेन को मौत के घाट उतार दिया। लंदन को आखिरी बार लोगों ने 4 साल पहले देखा था। लेकिन महिला ने उसकी गुमशुदगी को लेकर न ही रिपोर्ट दर्ज करवाई, न ही अपनी करतूत उजागर की। बच्चों के शव एक जले हुए ड्रम में मिले थे। ब्लेक दो साल से लापता था। मामला उत्तरी कैरोलिना के फेएटविले का है।

तीसरे बच्चे ने पुलिस को की कॉल, फिर खुला भेद

अधिकारियों को 2023 में गोद लिए तीसरे बच्चे ने मानसिक परेशानी को लेकर कॉल की थी। इसके बाद पता लगा कि महिला के दो बच्चे लापता है। जिसके बाद जांच की गई, तो जला ड्रम पुलिस को मिला। जिसके अंदर मानव अवशेष पाए गए थे। जांच में पता लगा कि ये अंग 15-19 साल की लड़की और 10 साल के लड़के के हैं। जांच में पुलिस को पता लगा कि लंदन की मौत भूख और मारपीट के कारण हुई है। देवेन ने बच्चों के मारने के बाद उनके टुकड़े-टुकड़े किए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:‘शराब-सिगरेट के बिना जीना भी कोई जीना’ उप प्रधानमंत्री ने लाइफ को बताया बोरिंग, कभी नशे में सड़क पर पड़े मिले थे

---विज्ञापन---

पता लगा कि महिला ने दो भाइयों और एक बहन को गोद लिया था। अब जो बच्चा बचा, उसने पुलिस को कॉल की थी। पुलिस के अनुसार महिला बच्चों को अंधेरे कमरे में बंद कर देती थी। खाने को नहीं देती थी और कई बार इतनी पीटती थी कि बच्चों का उपचार करवाना पड़ा। सार्जेंट लॉकलियर ने कहा कि महिला के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। कंबरलैंड काउंटी के जिला अटॉर्नी बिली वेस्ट ने बच्चों के साथ सहानुभूति प्रकट की है। मामले की जांच की जा रही है। महिला को फिलहाल अरेस्ट कर लिया गया है।

First published on: Jul 01, 2024 09:24 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola