US News in Hindi: अमेरिका में भीषण विमान दुर्घटना का मामला सामने आया है। हादसा सनडांस और शेरिडन के बीच उत्तर-पूर्व व्योमिंग के पास गिलेट शहर में हुआ है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला परिवार दे नेलंस नाम के ग्रुप में प्रस्तुति देता था। हादसे में दंपती जेसन और केली नेलन क्लार्क के अलावा उनकी बेटी एम्बर नेलन किस्टलर मारी गईं। वहीं, एम्बर के पति नाथन किस्टलर, परिवार की सहायक मेलोडी होजेस, पायलट लैरी हेनी और उनकी पत्नी मेलिसा हेनी की भी मौत हादसे में हुई है। शुक्रवार को उनका प्लेन सिएटल जा रहा था। अचानक गिलेट के पास शुक्रवार दोपहर को एक बजे गिर गया। ऑटम नेलन स्ट्रीटमैन इस परिवार की सदस्य हैं, जो हादसे में बच गईं। यह लड़की भी अपने परिवार के साथ ग्रैमी पुरस्कार नामांकित समूह द नेलंस में प्रस्तुति देती है।
सिएटल के लिए रवाना हुआ था परिवार
नेलन स्ट्रीटमैन ने हादसे के बाद इंस्टाग्राम पर परिवार की मौत की पुष्टि की। जिसके बाद उनके समर्थकों के शोक संदेश आने लगे। नेलन ने प्यार और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया है। प्रशासन के अनुसार परिवार सिएटल की ओर जा रहा था। ताकि वह क्रूज में शामिल हो सके। नेलन के अनुसार उनके परिवार को यहां परफॉर्मेंस देनी थी।
स्थानीय मीडिया के अनुसार विमान एक जंगली इलाके में गिरा। जिसके बाद यहां आग लग गई।राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि विमान के ऑटो पायलट मोड में दिक्कत आ गई थी। बैंड के प्रबंधन ने कहा कि बेटी नेलन सिएटल में परिवार को इंतजार करती रह गई। नेलन के अनुसार इस ग्रुप को केली नेलन क्लार्क के पिता रेक्स नेलन ने 1970 में स्थापित किया था। 2016 में गॉस्पेल म्यूजिक एसोसिएशन हॉल ऑफ फेम में इसे जगह मिली। यह ग्रुप 3 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुका है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
49 mins agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
9 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
12 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
16 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
17 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
19 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
21 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines