American Black Student Racism Case Over Hair Style: अमेरिका में काला बनाम गोरे के बीच नस्लभेद थम नहीं रहा है। एक अश्वेत छात्र को स्कूल मैनेजमेंट ने निकाल दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अलग तरह की हेयर स्टाइल अपनाई थी। उसने अपने बालों की चोटी बना रखी थी। कॉलेज मैनेजमेंट के इस फैसले से छात्र और उसका पूरा परिवार सदमे में है। परिवार ने टेक्सास के गवर्नर और अटॉर्नी जनरल पर मुकदमा संघीय नागरिक अधिकार के तहत मुकदमा दायर किया है।
31 अगस्त से घर बैठा छात्र
दरअसल, मॉन्ट बेल्वियू में बारबर्स हिल हाई स्कूल का 17 वर्षीय डैरिल जॉर्ज 31 अगस्त से सस्पेंशन की सजा काट रहा है। स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि उसके बाल उसकी भौंहों और कान के निचले हिस्से से नीचे आते हैं और जिले के ड्रेस कोड का उल्लंघन करते हैं।
हालांकि जॉर्ज की मां दर्रेशा जॉर्ज और परिवार के वकील ने कॉलेज मैनेजमेंट के आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि जॉर्ज के बाल उसके सिर के ऊपर मुड़े हुए ड्रेडलॉक में बड़े करीने से बंधे हुए थे।
क्राउन एक्ट के उल्लंघन का आरोप
परिवार ने मुकदमे में गवर्नर ग्रेग एबॉट और अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन पर क्राउन एक्ट को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है। दरअसल क्राउन एक्ट हेयर स्टाइल के आधार पर नस्लीय भेदभाव को गैरकानूनी घोषित करने वाला एक नया राज्य कानून है। डैरिल जॉर्ज के समर्थकों का आरोप है कि बारबर्स हिल इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट द्वारा जारी निलंबन कानून का उल्लंघन है, जो 1 सितंबर से प्रभावी हुआ।
परिवार ने कहा- स्कूल जाने की मिले अनुमति
मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि एबॉट और पैक्सटन भेदभाव के खिलाफ और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाने में विफल रहे। उन्होंने डैरिल जॉर्ज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा नहीं की। डैरिल जॉर्ज को उसके हेयर स्टाइल के साथ स्कूल जाने की अनुमति मिलनी चाहिए।
स्टूल पर आठ घंटे बिठाया, खाना तक नहीं दिया
मंगलवार को दर्रेशा जॉर्ज और उनके वकील ने टेक्सास शिक्षा एजेंसी में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की। जिसमें आरोप लगाया गया कि डैरिल जॉर्ज को उनके बालों को लेकर स्कूल जिले के अधिकारियों द्वारा परेशान और दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अपने निलंबन के दौरान डैरिल जॉर्ज को आठ घंटे तक स्टूल पर बैठने के लिए मजबूर किया गया और उसे खाना तक नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें: 50 मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ा टॉपलेस स्पाइडमैन, बुलानी पड़ गई पुलिस, हैरतअंगेज VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 mins agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
44 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
22 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines