30 हजार फुट की ऊंचाई पर विमान से आईं रहस्यमयी आवाजें, करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

America News: अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में उस वक्त डर का माहौल बन गया जब अचानक से अजीब आवाजें आने लगी। विमान में सवार यात्री और चालक दल समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर ये आवाजें कहां से आ रही हैं।

American Airlines Plane Diverted

America News: 31 अक्टूबर को अमेरिकन एयरलाइंस के विमान 954 ने अपनी उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्गो होल्ड से रहस्यमयी आवाजें आ रही थीं। इन आवाजों से विमान में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य घबरा गए। आवाजें ऐसी लग रही थी जैसे कोई बंद डिब्बे के अंदर से बोल रहा हो। इन आवाजों के पीछे घुसपैठिए या दूसरे गंभीर सुरक्षा खतरे की आशंका जताई गई।

आवाजों से विमान में अफरातफरी

अमेरिकी विमान में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अमेरिकन एयरलाइंस के विमान 954 ने अपने यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। जैसे ही विमान 30,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो अजीब आवाजें आने लगी। इसके बाद कुछ ही देर बाद विमान को फिर से उसी एयरपोर्ट पर वापस लाया गया। ये शोर ऐसा था जैसे कोई बंद डिब्बे के अंदर से आवाज लगा रहा हो।

तलाशी के लिए पहुंचा दस्ता

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग ब्यूनस आयर्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की गई। जैसे ही विमान नीचे उतरा वैसे ही हथियारों से लैस पुलिस और स्पेशल टीमों ने विमान को घेर लिया और कार्गो होल्ड की तलाशी ली। हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि कार्गो होल्ड में शोर सुनाई दिया, जिससे संदेह पैदा हुआ कि वहां कुछ असामान्य है।


शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि लैंडिंग के दौरान कोई व्यक्ति गलती से कार्गो क्षेत्र में बंद हो गया होगा। हालांकि, बाद में दिए गए बयान में अमेरिकन एयरलाइंस ने इन दावों को खारिज करते हुए इस धटना को तकनीकी समस्या बताया।

एयरलाइंस ने दिया जवाब

अमेरिकन एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कार्गो में किसी व्यक्ति की रिपोर्ट सटीक नहीं है। लेकिन गहन जांच के बाद यह पता चला कि कोई समस्या नहीं थी। हमारे यात्री आज अपनी मंजिल के लिए निकलेंगे, असुविधा के लिए हमें खेद है। मामले पर एयरलाइन के स्पष्टीकरण के बावजूद भी लोगों में ये जिज्ञासा और बहस चल रही है कि आखिर ये आवाजें कहां से आ रही थी। हालांकि इसकी जांच जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ