पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका को लेकर संसद में बड़ा और विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगान युद्धों के दौरान पाकिस्तान का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर की तरह किया और जब काम पूरा हो गया तो उसे फेंक दिया. उनके इस बयान से पाकिस्तान की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हुए दोनों बड़े युद्धों में हिस्सा लिया, लेकिन ये फैसला देश के हित में नहीं था. उन्होंने माना कि पाकिस्तान ने दूसरों की लड़ाई अपने सिर ले ली, जिसकी भारी कीमत आज भी देश चुका रहा है.
ये भी पढ़ें: POK-अक्साई चिन पर पाकिस्तान और चीन को बड़ा झटका, अमेरिका ने भी माना भारत का हिस्सा
अमेरिका पर रक्षा मंत्री के आरोप
रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के हजारों लोग मारे गए, अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और आतंकवाद देश के अंदर तक फैल गया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 1980 के दशक में सोवियत संघ के खिलाफ और फिर 2001 के बाद अमेरिका के साथ मिलकर अफगान युद्ध लड़ना पाकिस्तान की बड़ी भूल थी. उन्होंने कहा कि उस समय पाकिस्तान को जिहाद के नाम पर आगे किया गया और आम लोगों को लड़ाई में झोंक दिया गया.
‘समय आने पर अमेरिका ने मुंह मोड़ा’
ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासकों जनरल जिया-उल-हक और जनरल परवेज मुशर्रफ की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इन फैसलों के कारण पाकिस्तान विदेशी ताकतों का मोहरा बन गया और देश की हालत और बिगड़ती चली गई. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ने हमेशा अपने फायदे के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया, लेकिन जब पाकिस्तान को जरूरत पड़ी, तो अमेरिका ने मुंह मोड़ लिया. ख्वाजा आसिफ का कहना है कि अब पाकिस्तान को अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए और भविष्य में किसी और की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनना चाहिए.
ये भी पढ़ें: डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कितनी है वैल्यू? जानिए भारतीय रुपये से कितना पीछे?
संबंधित खबरें
US Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
3 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines