'अमेरिका ने पाकिस्तान को टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया…', रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का छलका दर्द

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अफगान युद्धों में अमेरिका ने पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और बाद में उसे अकेला छोड़ दिया.

Asif Khwaja on america

Credit: Social Media

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका को लेकर संसद में बड़ा और विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगान युद्धों के दौरान पाकिस्तान का इस्तेमाल टॉयलेट पेपर की तरह किया और जब काम पूरा हो गया तो उसे फेंक दिया. उनके इस बयान से पाकिस्तान की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हुए दोनों बड़े युद्धों में हिस्सा लिया, लेकिन ये फैसला देश के हित में नहीं था. उन्होंने माना कि पाकिस्तान ने दूसरों की लड़ाई अपने सिर ले ली, जिसकी भारी कीमत आज भी देश चुका रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका पर रक्षा मंत्री के आरोप

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के हजारों लोग मारे गए, अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और आतंकवाद देश के अंदर तक फैल गया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 1980 के दशक में सोवियत संघ के खिलाफ और फिर 2001 के बाद अमेरिका के साथ मिलकर अफगान युद्ध लड़ना पाकिस्तान की बड़ी भूल थी. उन्होंने कहा कि उस समय पाकिस्तान को जिहाद के नाम पर आगे किया गया और आम लोगों को लड़ाई में झोंक दिया गया.

‘समय आने पर अमेरिका ने मुंह मोड़ा’

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासकों जनरल जिया-उल-हक और जनरल परवेज मुशर्रफ की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इन फैसलों के कारण पाकिस्तान विदेशी ताकतों का मोहरा बन गया और देश की हालत और बिगड़ती चली गई. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ने हमेशा अपने फायदे के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया, लेकिन जब पाकिस्तान को जरूरत पड़ी, तो अमेरिका ने मुंह मोड़ लिया. ख्वाजा आसिफ का कहना है कि अब पाकिस्तान को अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए और भविष्य में किसी और की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ