वेनेजुएला पर हमले के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस देश के तेल को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने साफ किया है कि वह भारत को भी वेनेजुएला का कच्चा तेल बेचेगा। हालांकि ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने इसके लिए एक शर्त बताई है।
दरअसल, फॉक्स बिजनेस को इंटरव्यू देते हुए एक अमेरिकी अधिकारी ने सवाल किया गया कि क्या अमेरिका, भारत की तेजी से बढ़ती और विशाल ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए उसे वेनेजुएला का कच्चा तेल फिर से खरीदने की इजाजत देगा। इस सवाल पर अधिकारी जवाब दिया- हां, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि अभी इसके बारीक पहलुओं पर काम किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं: तेल का भंडार है वेनेजुएला, अमेरिका ने सारा तेल निकाल लिया तो क्या होगा अंजाम?
तेल बेचने की शर्त पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका, वेनेजुएला के तेल को दोबारा वैश्विक बाजार में जाने की अनुमति दे रहा है लेकिन यह सब कड़े नियंत्रण वाले ढांचे के तहत होगा। कहा कि इसकी मार्केटिंग अमेरिकी सरकार करेगी। पैसा तय खातों में ही जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला में तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सशस्त्र बलों ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा सैन्य अभियान चलाया गया। इसमें अमेरिका के खिलाफ अपने अपराधों के लिए गैरकानूनी तानाशाह निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया गया।
ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने लाखों लोगों को मार डाला और जो बाइडेन की खुली सीमा नीति के कारण ड्रग डीलरों और नशेड़ियों को बिना किसी रोक-टोक के हमारे देश में घुसने दिया। मादुरो के जाने से वेनेजुएला और अमेरिका दोनों देशों के लिए एक अविश्वसनीय भविष्य संभव हो गया है। अमेरिका को इससे जो लाभ होगा, उनमें से एक ऊर्जा की कीमतों में और भी कमी होगी। दशकों पहले, अमेरिका ने भारी खर्च पर वेनेजुएला के तेल उद्योग का निर्माण किया था, लेकिन वे संपत्तियां हमसे छीन ली गईं।
यह भी पढे़ं: ब्रिटेन पर 10%, वियतनाम पर 20% टैरिफ की डील तो भारत पर क्यों पड़ा 50 प्रतिशत का बोझ, अमेरिका ने किया नया दावा
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी बड़ी जंग की चेतावनी
9 mins agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
3 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
3 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
20 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
22 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
23 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines