अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विरोधियों को झटका देना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति और 2024 की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा वापस ले ली है। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि की है।
रॉयटर्स के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार को व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि पिछले साल जनवरी में पद छोड़ने से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बाइडेन ने कमला हैरिस की सुरक्षा को 1 साल के लिए बढ़ा दिया था। जनवरी 2026 तक कमला हैरिस के पास यह सुरक्षा रहनी थी, लेकिन व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि हैरिस की सीक्रेट सुरक्षा 1 सितंबर से समाप्त कर दी जाएगी।
कानूनी रूप से दी जाएगी सुरक्षा
राष्ट्रपति ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस सुविधा को तत्काल समाप्त करने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस से जारी आदेश के अनुसार, 1 सितंबर, 2025 से हैरिस को केवल वही सुरक्षा मिलेगी जो कानूनी रूप से आवश्यक है। यानी उन्हें कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिलेगी। ट्रंप ने यह आदेश ‘मेमोरेंडम फॉर द सेक्रेटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ नामक एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से जारी किया। इसमें लिखा है कि ‘हैरिस को कानून में निर्धारित न्यूनतम सुरक्षा ही दी जाए, अतिरिक्त सुविधाएं नहीं।’
ये भी पढ़ें: क्यों खास है पीएम मोदी को तोहफे में मिली दरुमा गुड़िया, क्या हैं इसकी विशेषताएं?
क्या है सीक्रेट सर्विस सुरक्षा?
दरअसल सीक्रेट सर्विस अमेरिका की विशेष एजेंसी है जो राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा करती है। आमतौर पर राष्ट्रपति और उनके परिवार को आजीवन सुरक्षा दी जाती है, लेकिन उपराष्ट्रपति को केवल 6 महीने के लिए सुरक्षा दी जाती है। कुछ विशेष मामलों में, जब खतरे का स्तर ज़्यादा माना जाता है, तो राष्ट्रपति अपने विवेक से इस अवधि को बढ़ा सकते हैं। बाइडेन ने भी अपने पद का प्रयोग कर कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा को 1 साल तक बढ़ाया था, लेकिन ट्रंप सरकार ने इसे 6 महीने पहले ही समाप्त कर दिया।
ये भी पढ़ें: ISRO और JAXA के बीच चंद्रयान-5 मिशन को लेकर हुआ समझौता, PM मोदी ने की बड़ी घोषणा
कमला हैरिस की प्रतिक्रिया का इंतजार
अब यह माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार अब उनकी और भी सुविधाओं में कटौती कर सकती है। अमेरिका पूर्व उपराष्ट्रपति को कुछ विशेष सुविधाएं मिलती हैं, उनमें सीक्रेट सर्विस सुरक्षा भी आती है। वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ से अभी तक इस कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कमला हैरिस ट्रंप सरकार के इस फैसले अपनी प्रतिक्रिया दे सकती हैं।
ये भी पढ़ें: नाइट क्लब की बार टेंडर से इटली की प्रधानमंत्री का सफर, जानें कौन हैं Giorgia Meloni?’
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
3 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
13 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
16 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines