हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Plane Crash में 67 मौतों का जिम्मेदार कौन? व्हाइट हाउस ने हादसे की असली वजह की रिवील

विज्ञापन

America Plane Crash Reason Revealed: अमेरिका में हुए प्लेन क्रैश ने कई लोगों को हैरान कर दिया था। 67 यात्रियों से भरा विमान हेलीकॉप्टर से टकराया और चकनाचूर हो गया। इस हादसे में सभी की मौत हो गई। वहीं हादसे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मगर अमेरिका की प्रेस सचिव किरोलिन लैविट ने अब इसपर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि यह हादसा पायलट की लापरवाही से हुआ है।

पायलट की लापरवाही बनी वजह

किरोलिन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि अमेरिकी लोग सुरक्षित उड़ानों के हकदार हैं। फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन में काबिल पायलटों की कमी है। राष्ट्रपति पायलट के चुनावों का स्टैंडर्ड बढ़ाना चाहते हैं। अब मेरिट और स्किल्स के आधार पर पायलट चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Plane Crash: एक और भीषण विमान हादसा, 6 लोगों की मौत; फिलाडेल्फिया में घरों-इमारतों पर गिरा प्लेन

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

किरोलिन के अनुसार ट्रंप ने पाया है कि पिछले कुछ सालों से एविएशन इंडस्ट्री में कई समस्याएं हैं। राष्ट्रपति का कहना है कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर अपने दायरे से काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था। हेलीकॉप्टर 200 फुट से ज्यादा ऊंचाई पर था। यही वजह थी कि हेलीकॉप्टर विमान से जा टकराया। शुरुआती जांच में यही एक वजह सामने आई है। इस प्लेन क्रैश की और भी वजहें होंगी, जो जल्द ही सामने आ जाएंगी।

कब हुई थी टक्कर?

बता दें कि बुधवार की रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में विमान और हेलीकॉप्टर की टक्कर हो गई थी। इस दौरान भयंकर प्लेन क्रैश देखने को मिला, जिसमें 67 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 64 यात्रियों के अलावा 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। वहीं हेलीकॉप्टर में 3 लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Vladimir Putin Girlfriend: एक बिन ब्याही मां, जिसका रूस में नाम लेना पाप

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola