---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ईरान के तेल पर क्या है अमेरिका का प्लान? US वित्त मंत्री बेसेंट ने किया खुलासा

अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से नाकाबंदी हटाने को तैयार नहीं है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के तेल पर अपनी रणनीति का खुलासा किया है। बेसेंट का कहना है कि ईरान को तेल नहीं बेचने देंगे, कमाई बंद कर देंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को बढ़ा दिया गया है। लेकिन दोनों देश अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से नाकाबंदी हटाने को तैयार नहीं है। इसके पीछे अमेरिका का प्लान ईरान पर आर्थिक दबाव डालना है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के तेल पर अपनी रणनीति का खुलासा किया है। बेसेंट का कहना है कि ईरान को तेल नहीं बेचने देंगे, कमाई बंद कर देंगे।

बेसेंट ने अमेरिकी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि तेल बेच नहीं पाने की वजह से थोड़े दिनों में खारग द्वीप के तेल का भंडारण भर जायेगा और ईरान के तेल के कुएं काम करना बंद कर देंगे। इससे ईरान की कमाई का एकमात्र जरिया बाधित हो जायेगा जिसका इस्तेमाल वो युद्ध में कर रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीजफायर के नाम पर अमेरिका कर रहा है बड़े हमले की तैयारी? जानें आखिर क्यों भड़का ईरान

बेसेंट ने ये धमकी भी दी कि अगर कोई तेल बेचने में ईरान की मदद करता पाया गया तो अमेरिका उसके खिलाफ सीधा एक्शन लेकर उस पर प्रतिबंध लगा देगा। बेसेंट ने पोस्ट में लिखा कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी। कुछ ही दिनों में, खारग द्वीप का भंडारण भर जाएगा और ईरान के नाजुक तेल कुएं बंद हो जाएंगे। ईरान के समुद्री व्यापार पर रोक लगाना सीधे तौर पर शासन की प्राथमिक राजस्व श्रृंखला को निशाना बनाता है।

---विज्ञापन---

कहा कि तेहरान की धन जुटाने, स्थानांतरित करने और वापस भेजने की क्षमता को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने के लिए आर्थिक दबाव के माध्यम से अधिकतम दबाव डालना जारी रखेगा। गुप्त व्यापार और वित्तपोषण के माध्यम से इन लेन-देनों को सुगम बनाने वाले किसी भी व्यक्ति या पोत को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। हम ईरान की जनता के नाम पर भ्रष्ट नेतृत्व द्वारा चुराए गए धन को फ्रीज करना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: Salary Hike New Update: सैलरी में 7% की बढ़ोतरी, 1.5 ट्रिलियन का करेंगे निवेश, जानें ट्रंप ने

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2026 07:42 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola