America News: हत्या का ये मामला अमेरिका में मिनेसोटा के डुलुथ शहर से सामने आया है। जहां पर एंथनी नेफ्यू (46) नाम के शख्स ने अपनी पत्नी, पूर्व साथी और अपने दो बेटों की हत्या कर दी। सबकी हत्या करने के बाद नेफ्यू ने खुद को भी गोली मार ली। एंथनी नेफ्यू नाम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। हाल ही में अमेरिका में हुए प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में नेफ्यू ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पोस्ट भी लिखे थे।
5 लोगों की मौत
मामले की जानकारी अधिकारियों ने दी, अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में एंथनी नेफ्यू ने अपनी पत्नी, पूर्व साथी और अपने दो बेटों की जान लेने के बाद खुद को भी गोली मार ली। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह शख्स मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक दो घरों में पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: हवाई जहाज का रंग दुनिया में सफेद, न्यूजीलैंड में काला क्यों? वजह चौंकाने वाली
मरने वालों में नेफ्यू की पहली पार्टनर एरिन अब्रामसन और उनका बेटा जैकब नेफ्यू गुरुवार दोपहर को अपने घर के मृत पाए गए। जबकि अधिकारियों को उनकी पत्नी कैथरीन नेफ्यू और उनके 7 साल के बेटे ओलिवर नेफ्यू के शव पास में ही बने नेफ्यू के घर में मिले। इसके बाद नेफ्यू का शव भी घर के अंदर ही मिला, उसने खुद को भी गोली ही मारी थी। अधिकारियों ने बताया कि नेफ्यू लगातार अपने फेसबुक अकाउंट पर ट्रंप विरोधी पोस्ट शेयर कर रहा था।
मानसिक स्वास्थ्य नहीं था ठीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेफ्यू ने जुलाई में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिससे पता चलता है कि उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसकी वजह धर्म बताया गया। नेफ्यू ने लिखा था कि मेरे जहन में अक्सर ये आता है कि एक दिन सूली पर या जलते हुए क्रॉस पर चढ़ा दिया जाएगा।
ट्रंप के खिलाफ पोस्ट
अमेरिका के चुनाव के बीच नेफ्यू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में एक पोस्ट शेयर की थी। शेयर की गई तस्वीर में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ ट्रंप की तस्वीर थी। ट्रंप के चेहरे के नीचे ‘घृणा’ शब्द लिखा गया था, जबकि डेमोक्रेटिक राजनेताओं के चेहरे के नीचे ‘आशा’ और ‘विकास’ जैसे शब्द लिखे गए थे। इस मामले पर डुलुथ पुलिस अभी तक हत्याओं के पीछे के मकसद का पता नहीं जान पाई है। हालांकि उनका कहना है कि इससे लोगों को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है।
ये भी पढ़ें: पति-पत्नी ने एक-दूसरे को मौत के घाट उतारा, दूसरे कमरे में वीडियो गेम खेलता रहा बेटा
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines