हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

America-EU Agreement: टैरिफ के बाद अमेरिका-EU का ऐतिहासिक समझौता, व्हाइट हाउस ने किए कई बड़े ऐलान

America-EU Agreement: अमेरिका एक के बाद एक बड़े ऐलान कर रहा है। इन ऐलानों का असर दुनियाभर के कई देशों पर पड़ रहा है। ट्रंप का टैरिफ आज से कई देशों में लागू होने जा रहा है। हाल ही में अमेरिका और यूरपीय संघ (EU) के बीच हुए समझौता भी किया गया है।

विज्ञापन
Photo Credit- X

America-EU Agreement: 1 अगस्त से कई देशों में अमेरिका का नया टैरिफ लागू होने जा रहा है। इसी बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप प्रशासन ने व्यापार और टैरिफ पॉलिसी को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए समझौते की जानकारी भी दी गई। इस व्यापार समझौते में बताया गया कि साल 2028 तक ईयू अमेरिकी ऊर्जा और अन्य सौदों पर भी बात की गई है। इस दौरान प्रेस सचिव ने कहा कि इससे विदेशी बााजारों में अमेरिका की पहुंच अच्छी हो जाएगी।

इस समझौते से अमेरिका की बढ़ेगी पहुंच

प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी ने बताया कि यूरोपीय संघ के साथ हुआ ये समझौता अमेरिका के विकास में बड़ा कदम है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कमर्शियल प्रायोरिटी को पूरा करने का काम करेगा। साथ ही इससे अमेरिका का बिजनेस भी दूसरे देशों में तेजी से फैलेगा। अमेरिकी कंपनियां तेजी से ग्रो कर सकेंगी। व्यापार घाटे की पूर्ति के लिए EU ने अमेरिकी ऊर्जा को खरीदने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इन सभी फैसलों को 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने इस देश को टैरिफ से दी राहत, 90 दिनों का दिया एक्सटेंशन

विज्ञापन

कितने व्यापार समझौते किए गए?

प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने बताया कि ‘जैसा की हमने वादा किया था कि हम दुनियाभर के देशों से बिजनेस के लिए बात करेंगे। इसके लिए 18 भागीदारों को चुना गया, जिनमें से करीब दो तिहाई समझौते पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, दूसरे देशों के साथ अभी बातचीत जारी है।’ उन्होंने ये भी बताया कि ‘अब तक 200 से ज्यादा देश हमसे संपर्क कर चुके हैं। वह अमेरिका की व्यापार और टैरिफ टीम के साथ जुड़े हैं।’

सभी देशों से बात की जा रही है

प्रेस सेक्रेटरी ने उन देशों को संदेश दिया जिनको अभी तक अमेरिका की तरफ से जवाब नहीं दिया गया है। वह कहती हैं कि ‘जिन देशों को जवाब नहीं मिला है उन्हें आधी रात तक जवाब दे दिया जाएगा। बता दें कि कई देशों में नई टैरिफ दरें लागू कर दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने कई देशों के लिए कम टैरिफ दरें लागू की हैं। इसमें यूके, इंडोनेशिया, जापान और यूरोपीय संघ को तय दरों से कम टैरिफ दर देनी होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में बनेगा बॉलरूम, जानिए इसके अंदर कैसा होगा नजारा, कितने पैसे होंगे खर्च?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola