New York Man Woman and Pitbull Dog Shot Dead: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के न्यूयॉर्क में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के मैनहट्टन में एक महिला, पुरुष और उनके पालतू पिटबुल कुत्तों की गोली मारकर हत्या कर दी है। ये वारदात उस वक्त हुई जब दोनों शख्स कुत्ते के साथ सड़क पर टहल रहे थे। इनकी पहचान 57 वर्षीय जैकलीन बिलिनी और 42 वर्षीय लेवॉन हार्विन के रूप में हुई है।
टारगेट लेकर तीनों को मारीं छह गोलियां
स्थानीय जांच अधिकारियों ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि ये वारदात अपर मैनहट्टन के वाशिंगटन हाइट्स में हाईब्रिज पार्क के बाहर हुई थी। हमलावर ने दंपति के कुत्ते को भी गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार महिला को सिर व गर्दन और पुरुष को चेहरे व कंधे पर गोली मारी गई। गोली लगने से घायल दोनों को हार्लेम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने कथित तौर पर उन पर छह गोलियां चलाईं और फिर मौके से भाग गया। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाला शख्स पीड़ितों का पहचान वाला था। उसने तीनों को काफी नजदीक से स्पष्ट टारगेट लेकर मारी है।
यह भी पढ़ेंः तुर्की संसद के पास कार से उतरा आतंकी, फिर खुद को बम से उड़ा लिया, देखें VIDEO
कुत्तों को लेकर पहले भी गुए खूनी संघर्ष
एक सूत्र ने द पोस्ट को बताया कि दंपति का हत्यारे के साथ कुत्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा ब्रोंक्स में राज्य कोर्ट सिस्टम की एक विश्लेषक बिलिनी को भी पहले एक घरेलू आक्रमण में निशाना बनाया गया था। पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह घटना अप्रैल में हुई थी। इस घटना में आरोपी महिला के घर में हथोड़ा लेकर घुस आया। लेन्यू मूर नाम के घुसपैठिए ने पहले लात मारकर दरवाजा तोड़ा, इसके बाद महिला का दाहिना हाथ तोड़ दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूरे परिवार को गोलियों से भून डाला था
अन्य पड़ोसियों ने भी कहा था कि बिलिनी का मूर के साथ झगड़ा चल रहा था, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर उनके कुत्ते को लात मारने की कोशिश की थी। बिलिनी को डर था कि कुत्ता उन पर हमला कर सकता है। बिलिनी ने अपने भतीजे हार्विन को एक अंगरक्षक के रूप में उसके साथ रहने के लिए कहा था। इससे पहले एक दंपति और उनके दो छोटे बच्चों व परिवार के तीन कुत्तों की शिकागो के एक कस्बे में घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
14 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines