America mother puts baby in oven: यूएस के मिसौरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला पर ही अपने बच्चे को माइक्रोवेव ओवन में रखकर हत्या करने का आरोप लगा है। अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला ने गलती से बच्चे को रात में पालने की जगह ओवन में रख दिया। पुलिस के अनुसार बच्चे की दम घुटने और जलने से मौत हुई है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
महिला नींद में थी, पालने की जगह ओवन में बच्चे को रखा
यह पूरा मामला कंयास सिटी के मिसौरी का है। यहां मारिया थॉमस ने अपने नवजात बच्चे को रात में लापरवाही से ओवन में रख दिया। बताया जा रहा है कि वह नींद में थी और उसने गलती से ऐसा किया। लेकिन जब वह सुबह सोकर उठी और उसे इस बात का अहसास हुआ तो उसने ओवर खोलकर देखा। तब तब बच्चा बुरी तरह झुलस चुका था। वह तुरंत बच्चे को लेकर समीप के अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
जानबूझकर ऐसा किया या गलती से इसकी जांच कर रही पुलिस
अब यह मामला जैक्सन काउंटी कोर्ट में चल रहा है। सरकारी वकील ने महिला को सख्त सजा देने की अपील की है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने बच्चे को जानबूझकर ओवर में रखा या फिर नींद में उससे लापरवाही से ऐसा हुआ है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। महिला के परिजनों से उसका बच्चे के प्रति व्यवहार के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बच्चे की रोने की आवाज नहीं सुनी?
फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में अपना कोई निर्णय नहीं दिया है। महिला के वकील का तर्क है कि उससे गलती से ऐसा हो गया। वह अपने बच्चे से काफी प्यार करती थी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे की दम घुटने से मौत हुई। वह काफी जल गया था ऐसे में जब बच्चे को जलने से दर्द हुआ होगा तो जरूर वह रोने लगा होगा। अब यह जांच का विषय है कि क्या महिला ने उसके रोने की आवाज नहीं सुनी?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
14 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines