---विज्ञापन---

Valentine Day से पहले कांड! एक्स गर्लफ्रेंड का लेटर देख कर पत्नी को गुस्सा आया, तकिए से मुंह दबाया

Valentine Day Husband Murder Attempt: पति का लव लेटर आया, देखकर पत्नी को गुस्सा आया और वैलेंटाइन डे से पहले कांड हो गया। पति अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक है।

---विज्ञापन---

US Florida Woman Husband Murder Attempt: एक पोस्टकार्ड आया, जिसे महिला ने रिसीव किया। पढ़ते ही वह आग बबूला हो गई। उसने पति के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि महिला मारपीट करने लगी। इस बीच उसने तकिया उठाकर पति का मुंह दबा दिया। उसके ऊपर बैठकर पेशाब तक किया। कड़ी मशक्कत के बाद वह पत्नी के चंगुल से छूटा और घर से बाहर भाग गया।

60 साल पुरानी प्रेमिका ने भेजा पोस्टकार्ड

पीड़ित पति ने पुलिस को आपबीती सुनाई और बताया कि उसने घर से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस को जांच करने पर पता चला कि पोस्टकार्ड पति की पूर्व प्रेमिका का भेजा लव लेटर था, जिसे उसने 60 साल पहले डेट किया था। वहीं मामला जानकर एक बार तो पुलिस वालों को भी हंसी आ गई, लेकिन मारने की कोशिश के गंभीरता से लेते हुए उन्होंने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

---विज्ञापन---

 

पीड़ित के पूरे शरीर पर कट के निशान

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की उम्र 71 साल है और उसका नाम बर्था याल्टर है। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा शहर का है। जब पुलिस अस्पताल पीड़ित के बयान दर्ज करने पहुंची तो बर्था के पति की हालत नाजुक है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें लगीं थी। खुले काटने के निशान भी थे, जिनसे खून बह रहा था। उसकी हालत देखने से लग रहा था कि बर्था ने उसे काफी टॉर्चर किया।

---विज्ञापन---

आरोपी महिला ने कबूल किया गुनाह

पुलिस के अनुसार, बर्था की शादी को 52 साल हो गए हैं। उसे पति के नाम किसी लड़की का पोस्टकार्ड आना नागवार गुजरा। पीड़ित ने पत्नी द्वारा हमला किए जाने की घटना मोबाइल में भी कैद की, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक फोन नहीं लगा है। बर्था ने अपना फोन छिपा दिया है। हालांकि उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पति पर पेशाब करने की बात भी स्वीकार कर ली है।

दूसरी ओर, बर्था का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को बहुत ज़्यादा तूल दिया। मेरे पति बिल्कुल ठीक हैं। जो कुछ हुआ, उसका उसे पछतावा है। यह दावा बर्था के वकील ने अदालत में किया।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 11, 2024 02:20 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola