अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भूकंप आया है। पिछले करीब 3 दिन में दूसरी बार न्यूयॉर्क में भूकंप आया है। धरती हिलने से शहर के लोगों में दहशत है। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए हैं।
घरों से निकलकर सड़क पर आए लोग
न्यूयॉर्क में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जिससे लोगों में दहशत है। इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप का असर तो बताया गया, लेकिन ठंडी हवाएं महसूस की गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक जमीन हिलने से लोगों में दहशत है। लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए हैं। शुरुआत में उन्हें कुछ समझ नहीं आया, बाद में पता चला भूकंप आया था।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने की चीन की तारीफ, राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया करीबी दोस्त, भारत को दी धमकी
शनिवार रात को भी आया भूकंप
अमेरिका में इससे पहले शनिवार रात न्यू जर्सी के उपनगर हैस्ब्रुक हाइट्स हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो सेंट्रल पार्क से लगभग 13 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। बताया गया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। स्थानीय निवासी ने बताया कि हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए और कुछ क्षणों के लिए हल्की हलचल भी हुई।
ये भी पढ़ें: ट्रंप भारत को ही क्यों दे रहे धमकी? चीन भी तो खरीद रहा रूस से तेल, अमेरिका के दोहरे चेहरे पर उठे सवाल
सुनामी की चेतावनी है जारी
अमेरिका ने अलास्का और हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी है। साथ ही, गुआम और माइक्रोनेशिया द्वीपों को ‘सुनामी निगरानी’ पर रखा गया है। अमेरिकी राज्य हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने लोगों से शांति बनाए रखने और ऊँचे स्थानों पर जाने का आग्रह किया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सुनामी का प्रभाव फिलहाल हवाई से दूर है, लेकिन लोगों ने क्षेत्र छोड़ना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर महिलाओं को नहीं मिलेगा खेल वीजा, जानें वजह
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 hr agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
5 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
7 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
9 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
9 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
10 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
11 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
12 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
14 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines